HP Board Result 2025: हिमाचल बोर्ड 10वीं का ओवरऑल रिजल्ट कैसा रहा? यहां एक क्लिक पर जानें
HP Board Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल हाईस्कूल परीक्षा में 79.08% छात्र सफल हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड का ओवरऑल परिणाम कैसा रहा? जानिए
HP Board Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल हाईस्कूल परीक्षा में 79.08% छात्र सफल हुए हैं। भवारना की साइना ठाकुर ने 99.43% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
हिमाचल बोर्ड 10वीं के टॉप 5 रैंकर
रैंक 1. साइना ठाकुर
रैंक 2. रिधिमा ठाकुर
रैंक 3. मुदिता शर्मा
रैंक 4. अन्वी सिंह, अक्षरा और एंजेल ने संयुक्त रूप से 693 अंक (99प्रतिशत) के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।
रैंक 5. शिवांग ठाकुर, प्रिया, अवनी पराशर, आरुषि धीमान, हरमनप्रीत कौर, कार्तिक सिंह राणा, नव्या शर्मा, वंशिका अवस्थी, गार्गी ठाकुर ने संयुक्त रूप से 692 अंक (98.86 प्रतिशत) हासिल करके पांचवा स्थान हासिल किया है।
मार्च में हुई थी परीक्षा
HPBOSE द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 24 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। आज 15 मई को नतीजों की घोषणा की गई है। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने टॉपर लिस्ट और पासिंग परसेंटेज भी साझा किया है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- “Class 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा, उसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।