GATE 2026: एडमिट कार्ड की रिलीज डेट बदली, मॉक टेस्ट उपलब्ध
GATE 2026 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 एडमिट कार्ड की रिलीज को फिलहाल टाल दिया है, नई तारीख जल्द घोषित होगी। इस बीच मॉक टेस्ट लिंक वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। जानिए परीक्षा तिथि, पैटर्न और लेटेस्ट अपडेट।
IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख को फिलहाल टाल दिया है।
GATE Admit Card: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख को फिलहाल टाल दिया है। पहले यह एडमिट कार्ड 2 जनवरी 2026 को जारी होने वाला था, लेकिन अब इसकी नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
एडमिट कार्ड की नई तारीख जल्द होगी घोषित
GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक, एडमिट कार्ड रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। संस्थान ने साफ किया है कि संशोधित तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। हालांकि, पेपर शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है, जिससे उम्मीदवार अपनी तैयारी को सही दिशा में जारी रख सकें।
मॉक टेस्ट लिंक हुआ लाइव
इस बीच उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर यह है कि GATE 2026 का मॉक टेस्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स अब ऑनलाइन मॉक टेस्ट के जरिए परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और CBT मोड से परिचित हो सकते हैं। यह मॉक टेस्ट असली परीक्षा से पहले अभ्यास के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है।
फरवरी में होगी GATE 2026 परीक्षा
GATE 2026 का आयोजन फरवरी 2026 में किया जाएगा। परीक्षा का संचालन IIT गुवाहाटी, IISc बेंगलुरु और देश के सभी IITs के सहयोग से करेगा। यह परीक्षा राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड (NCB) और शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित की जा रही है।
परीक्षा की तारीखें और मोड
GATE 2026 परीक्षा- 7 फरवरी, 8 फरवरी, 14 फरवरी और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी।
पेपर पैटर्न और मार्किंग स्कीम
GATE 2026 में कुल 30 विषयों (टेस्ट पेपर्स) की परीक्षा होगी।
- परीक्षा भाषा: अंग्रेजी
- कुल अंक: 100
- जनरल एप्टीट्यूड (GA): 15 अंक (सभी पेपर्स के लिए अनिवार्य)
- संबंधित विषय: 85 अंक