Gold Price Today: सोने के दाम फिर रिकॉर्ड हाई पर, चांदी 4 दिन से 95 हजार पर अटकी; देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: पितृपक्ष में सोना-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव नजर आया है। गोल्ड प्राइस 27 सितंबर को नए रिकॉर्ड स्तर 77,450 रुपए पर पहुंचा गया।

Updated On 2024-10-02 14:12:00 IST
Gold Price Today

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में भारी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। बुधवार (2 अक्टूबर) को गोल्ड 500 से 540 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 77,450 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 71,000 रु. है। बता दें कि 27 सितंबर के बाद गोल्ड दोबारा नए रिकॉर्ड हाई लेवल 77,450 रुपए पर पहुंच चुका है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 4 दिन से हैं स्थिर 
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) बुधवार को भी 95,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा। पिछले 26 और 27 सितंबर को इसमें 3200 रुपए की तेजी आई थी। चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 96,500 रु. प्रति किलो है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,01,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इन शहरों में पहले भी चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बड़ी उछल-पुथल देखी गई है। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 17.20 डॉलर लुढ़ककर 2673.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी मामूली उछाल देखा गया और यह 31.78 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (2 अक्टूबर) भाव (1 अक्टूबर) अंतर
 दिल्ली     71,150 70,650 (+500)
 मुंबई 71,000 70,500 (+500)
चेन्नई           71,000 70,500 (+500)
कोलकाता 71,000 70,500 (+500)
हैदराबाद                71,000 70,500 (+500)
बेंगलुरु             71,150 70,650 (+500)
पुणे          71,000 70,500 (+500)
अहमदाबाद 71,150 70,650 (+500)
लखनऊ           71,000 70,500 (+500)
भोपाल 71,000 70,500 (+500)
इंदौर 71,000 70,500 (+500)
रायपुर 71,000 70,500 (+500)
बिलासपुर           71,000 70,500 (+500)
चंडीगढ़            71,000 70,500 (+500)
जयपुर 71,150 70,650 (+500)
पटना 71,150 70,650 (+500)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News