Gold Price Today: दिवाली से पहले सोना-चांदी की कीमतें ऑलटाइम हाई पर; देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: त्योहार सीजन शुरू होते ही भारतीय बाजारों में सोना-चांदी के भाव सातवें आसमान पर हैं। गोल्ड प्राइस 21 अक्टूबर को नए रिकॉर्ड स्तर 79,640 रुपए पर पहुंचा गया।

Updated On 2024-10-22 13:22:00 IST
Gold Price Today

Gold Silver Price Today: देशभर में त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखा जा रहा है। मंगलवार (22 अक्टूबर) को गोल्ड अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 79,640 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,000 रु. है। इस साल अब तक सोना 14,880 रुपए महंगा हुआ है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी रिकॉर्ड हाई पर, 1000 रुपए महंगी हुई    
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) हफ्तेभर में 5100 रुपए उछला है। मंगलवार को चांदी के दाम 1000 रुपए बढ़कर 1,02,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। यह सिल्वर रेट्स का एक नया रिकॉर्ड है। 16 अक्टूबर को भी चांदी 97 हजार रुपए के ऑलटाइम हाई लेवल पर थी। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,10,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इन शहरों में पहले भी चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी नजर आ रही है। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 8.50 डॉलर की बढ़त के साथ 2747.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी उछाल आया और यह 34.34 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (22 अक्टूबर) भाव (21 अक्टूबर) अंतर
 दिल्ली     73,150 73,150 (00)
 मुंबई 73,000 73,000 (00)
चेन्नई           73,000 73,000 (00)
कोलकाता 73,000 73,000 (00)
हैदराबाद                73,000 73,000 (00)
बेंगलुरु             73,000 73,000 (00)
पुणे          73,000 73,000 (00)
अहमदाबाद 73,000 73,000 (00)
लखनऊ           73,000 73,000 (00)
भोपाल 73,100 73,100 (00)
इंदौर 73,000 73,000 (00)
रायपुर 73,000 73,000 (00)
बिलासपुर           73,000 73,000 (00)
चंडीगढ़            73,000 73,000 (00)
जयपुर 73,000 73,000 (00)
पटना 73,150 73,150 (00)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News