उत्तर प्रदेश पुलिस का UPCOP मोबाइल ऐप लॉन्च, अब घर बैठे दर्ज कर सकते हैं ऑनलाइन FIR

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आम जनता के लिए नए ऐप को लॉन्च किया है। अब उत्तर प्रदेश की आम जनता अपने घर से बैठकर शिकायत दर्ज कर सकते है।;

Update:2018-08-21 13:09 IST
उत्तर प्रदेश पुलिस का UPCOP मोबाइल ऐप लॉन्च, अब घर बैठे दर्ज कर सकते हैं ऑनलाइन FIR
  • whatsapp icon

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आम जनता के लिए नए ऐप को लॉन्च किया है। अब उत्तर प्रदेश की आम जनता अपने घर बैठे शिकायत या एफआईआर आसानी से दर्ज कर सकते है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस ऐप का नाम UPCOP रखा है, जिसे जनता आसानी से गूगल के गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकती है। 

ये भी पढ़े: Moto E5 Plus Vs Vivo Y71 में से कौन सा बेस्ट...?

UPCOP ऐप को लॉन्च करने के पीछे यूपी पुलिस का मकसद है कि लोगों का समय बचाना, जो कि एफआईआर दर्ज करवाने में लग जाता है। इसके साथ ही इस ऐप में खोया-पाया के साथ गुमशुदगी की रिपोर्ट लिेखवाने का ऑप्शन दिया है।

साथ ही प्रदर्शन और रैली करवाने के लिए भी इज्जाजत ली जा सकती है। इसके अलावा इस ऐप के जरिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी ली जा सकती है। 

आम जनता को यूपी पुलिस 22 सेवाएं दे रही है। इस ऐप के लॉन्च की जानकारी सोमवार को डायरेक्टर जनरल ओपी सिंह ने दी है। उन्होंने बताया है कि शिकायत और एफआईआर दर्ज करवाने पर ऐप की तरफ से ऑनलाइन रसीद दी जाएगी। 

ये भी पढ़े: BSNL ने 75 रुपए वाला प्लान किया लॉन्च, यूजर्स को मिलेगा 10 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल्स फ्री, जानें अन्य ऑफर्स

बता दें कि इस ऐप में वरिष्ठ और दिव्यांगो के लिए अलग से फीचर अपडेट किया है। यूपी पुलिस इस ऐप की मदद से जागरुकता फैलाने का भी काम करेगी और साथ ही यह भी बताया जाएगा कि कैसे लोग क्रेडिट और डबिट कार्ड के इस्तेमाल के दौरान सावधानी रखें।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News