मुफ्त का नहीं है जियोफोन, शर्ते सुनकर रह जाएंगे हैरान

कंपनी ने अब अपनी शर्ते जारी की हैं।;

Update:2017-09-30 17:00 IST
मुफ्त का नहीं है जियोफोन, शर्ते सुनकर रह जाएंगे हैरान
  • whatsapp icon

रिलायंस जियो ने जब जियोफोन लॉन्च किया था तो कहा था कि ये मुफ्त मिलेगा। कहा गया था कि शुरूआत में आपको 1500 देना होगा जिसे रिफंड कर दिया जाएगा। जियोफोन के इस ऑफर को देखकर कई लोगों ने इसकी बुकिंग भी की लेकिन अब कंपनी ने कई शर्तों का खुलासा किया है जो चौंका देने वाली हैं।

 आइए आपको बताते हैं उन खुलासों के बारे में

1. जियोफोन पर आपको 3 साल के अंदर हर साल 1500 रुपए का रिचार्ज करवाना जरूरी होगा। 
 
2. कंपनी ने बताया कि अगर ग्राहक इस फोन को खरीदने के तीन साल के अंदर फोन वापस कर देते हैं तो 1500 रुपए चुकाने पड़ेंगे।
 
इसे भी पढ़ें: 10 अक्टूबर को नॉर्थ कोरिया कर देगा जापान को तबाह!
 
3. अगर कोई एक साल में 1500 रुपए का रिचार्ज नहीं करवा पाएगा तो कंपनी के पास फोन वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। ऐसे ग्राहकों को कंपनी को अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।
 
4. जो लोग जियोफोन को एक साल के अंदर लौटाएंगे उन्हें 1500 रुपए के अलावा जीएसटी और अन्य टैक्स की भरपाई करनी होगी। 
 
5. जो ग्राहक दो साल बाद लेकिन तीन साल से पहले फोन वापस करेंगे उन्हें जीएसटी और दूसरे टैक्स के अलावा 500 रुपए शुल्क देना होगा।
 
6. जियोफोन के ग्राहकों के पास फोन को बेचने या किराए पर देने का अधिकार नहीं है। इस फोन का उपयोग आप सिर्फ निजी कामों के लिए कर सकते हैं। इसका उपयोग सरकारी या कंपनी द्वारा जारी गाइडलाइन के जरिए करना होगा।
 
इसे भी पढ़ें: अगर खो गया है आधार कार्ड तो घर बैठे ऐसे पाएं वापस
 
7. जियोफोन यूजर्स के पास सिम लॉक, ब्रेक, फोन का दुरुपयोग और सॉफ्टवेयर में बदलाव जैसी कोई इजाजत नहीं होगी। जियोफोन सिर्फ सिंगल सपोर्ट के साथ पेश किया गया है, बताया जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी अपनी सुविधानुसार दूसरे नेटवर्क के सिम का सपोर्ट दे सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News