अब फर्राटेदार इंग्लिश बोलना होगा आसान, बस डाउनलोड करने होंगे यह ऐप्स

आज के समय में अंग्रेजी बोलना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है, इसके साथ ही ऐसा कोई काम नहीं हैं कि जो कि बिना अंग्रेजी बोले ही पूरा हो जाए। वहीं अंग्रेजी यानी इंगलिश लोगों की लाइफ में अहम हिस्सा बन चुका है।;

Update:2018-10-23 09:53 IST
अब फर्राटेदार इंग्लिश बोलना होगा आसान, बस डाउनलोड करने होंगे यह ऐप्स
  • whatsapp icon

आज के समय में अंग्रेजी बोलना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है, इसके साथ ही ऐसा कोई काम नहीं हैं कि जो कि बिना अंग्रेजी बोले ही पूरा हो जाए। वहीं अंग्रेजी यानी इंगलिश लोगों की लाइफ में अहम हिस्सा बन चुका है।

इसके साथ ही हमारे देश में ऐसी भी लोग हैं, जो कि अंग्रेजी नहीं बोल पाते है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन लोगों के लिए हम ऐसी ऐप्स की जानकारी लेकर आए हैं, जिनकी मदद से अंग्रेजी बोलना आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं इन ऐप्स के बारे में.........

ये भी पढ़े: BSNL ने पेश किए इतने रुपए का डेटा प्लान, यूजर्स को मिलेगी अनलिमिटेड कॉल्स के साथ अनलिमिटेड डेटा, ऐसे उठाएं लाभ

Hello English

यह ऐप बहुत ही लोकप्रिय ऐप हैं। इस ऐप की खास बात हैं कि यह ऐप बिना इंटरनेट के बिना भी चलता है और इसके साथ ही यह ऐप अलग-अलग तरह से अंग्रेजी सिखाता है। वहीं इस ऐप को यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। 

Duolingo 

लोगों को यह ऐप अंग्रेजी सीखने का खास मौका दे रहा हैं। इसके साथ ही लोगों को सिर्फ इस ऐप के लिए 20 मिनट निकालने होंगे। वहीं यह ऐप प्रतिदिन यूजर्स को 7 नए शब्द सिखाता है। यह ऐप लेवल की मदद से अपने यूजर्स को अंग्रेजी सिखाता है। 

Learn Languages 

जो लोग अच्छी अंग्रेजी बोलना चाहते हैं, तो उन्हें यह ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप अपने यूजर्स को बिगिनर से लेकर एंडवांस लेवल के लेसन देता है। वहीं दूसरी तरफ यूजर्स इस ऐप की मदद से अपनी राइटिंग और स्पोकन को सुधार सकते है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर से डाउनलोड कर सकते है। 

ये भी पढ़े: खुशखबरी! Instagram जुड़ेगा Whatsapp अकाउंट, जानें कैसे

Memrise

यह ऐप अपने यूजर्स को अंग्रेजी को क्रिएटिव स्टाइल से सिखाता हैं। यह ऐप प्रतिदिन अपने यूजर्स को अंग्रेजी का एक शब्द याद करवाता हैं। इस ऐप को यूजर्स ऑफलाइन भी उपयोग कर सकते है। वहीं इस ऐप को लोग गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News