New E-SUV: अगले महीने भारत में लॉन्च होंगी विनफास्ट की दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें डिटेल
वियतनामी कार कंपनी विनफास्ट अगले महीने सितंबर में अपनी दो इलेक्ट्रिक कारें भारतीय बाजार में उतारेगी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15 से 25 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
New E-SUV: दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई ऑटो कंपनियां भारत में भी अपनी गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में वियतनामी कंपनी विनफास्ट (VinFast) ने भारत में अपने सफर की आधिकारिक शुरुआत करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी सितंबर में 2 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने जा रही है।
लॉन्चिंग डेट
विनफास्ट ने पुष्टि की है कि वह 6 सितंबर 2025 को भारत में अपनी पहली दो इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करेगी।
कौन-सी कारें आएंगी?
लॉन्च होने वाले मॉडल्स होंगे – VinFast VF6 और VinFast VF7। इन दोनों को कंपनी ने सबसे पहले जनवरी 2025 में ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया था।
फीचर्स
VinFast VF6: यह 5-सीटर कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 12.9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, लेवल-2 ADAS और 19-इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।
VinFast VF7: इसमें पैनोरमिक सनरूफ, कलर्ड HUD, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, लेवल-2 ADAS और 20-इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
बैटरी और रेंज
VF6: इसमें 59.6 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 201 HP की पावर उत्पन्न करता है। यह इलेक्ट्रिक SUV सिंगल चार्ज पर करीब 381 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।
VF7: इसमें 75.3 kWh बैटरी दी जाएगी, जो 348 HP की पावर देती है। इसकी रेंज करीब 431 किलोमीटर होगी।
इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमतें
कंपनी की ओर से आधिकारिक कीमतों का खुलासा लॉन्च के दिन ही होगा, लेकिन अनुमान है कि इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख से 25 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
(मंजू कुमारी)