Toyota Electric: कंपनी ने अर्बन क्रूजर EV को पेश किया, मारुति की तरह दिख रही ये SUV; जानिए रेंज और फीचर्स

सुजुकी और टोयोटा भारतीय बाजार में एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार एक जैसे व्हीकल अलग-अलग नाम से बेच रही हैं। इसमें अर्टिगा-रुमियन, बलेनो-ग्लैंजा जैसे कई मॉडल शामिल हैं।

Updated On 2025-07-24 13:50:00 IST

Toyota Urban Cruiser EV Unveiled At GIIAS: सुजुकी और टोयोटा भारतीय बाजार में एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार एक जैसे व्हीकल अलग-अलग नाम से बेच रही हैं। इसमें अर्टिगा-रुमियन, फ्रोंक्स-टैसर, बलेनो-ग्लैंजा, इनोवा-इनविक्टो जैसे कई मॉडल शामिल हैं। अब इस लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ने वाला है। दरअसल, टोयोटा ने 2025 गायकिंदो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (GIIAS) में अर्बन क्रूजर EV को पेश किया है। हालिया खुलासों के अनुसार, इसे भारत में मारुति ई-विटारा या मारुति ई-एस्कुडो के बाद लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसे ई-विटारा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। भारत में इसका मुकाबला, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व EV, एमजी ZS EV जैसे मॉडल से होगा।

अर्बन क्रूजर EV का एक्सटीरियर

>> मारुति ई-विटारा या ई-एस्कुडो की तुलना में टोयोटा अर्बन क्रूजर EV का फ्रंट डिजाइन थोड़ा अलग है। जहां मारुति अपनी मजबूत बनावट पर ध्यान केंद्रित करती है, तो अर्बन क्रूजर EV का फ्रंट डिजाइन ज्यादा मॉडर्न नजर आता है। इसका एक खास एलिमेंट हैमरहेड-स्टाइल ग्रिल है, जो इसके फ्रंट को स्माइली फेस वाला लुक देती है।

>> LED हेडलैंप और LED DRLs जैसे लाइटिंग एलिमेंट एस्कुडो की तुलना में अलग हैं। अर्बन क्रूजर EV में पिक्सेल-स्टाइल टर्न इंडिकेटर्स हैं। हेडलैंप का डिजाइन ज्यादा सपाट और शार्प है, जो EV की विजुअल अपील को बढ़ाता है। अर्बन क्रूजर EV में एक स्पेसिफिके एयरडैम है और बोनट का डिजाइन ज्यादा आधुनिक लगता है।

अर्बन क्रूजर EV का डिजाइन

>> टोयोटा अर्बन क्रूजर EV की साइड प्रोफाइल और पिछला हिस्सा काफी हद तक मारुति एस्कुडो जैसा ही है। मुख्य विशेषताओं में बॉडी-कलर डोर हैंडल, मोटी बॉडी क्लैडिंग, व्हील आर्च क्लैडिंग, डोर मोल्डिंग, ब्लैक-आउट पिलर, इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल वाले ORVM और C-पिलर पर लगे रियर डोर हैंडल शामिल हैं।

>> ई-एस्कुडो की तरह, चार्जिंग पोर्ट लेफ्ट साइड फ्रंट फेंडर के ठीक ऊपर लगा है। एयरो व्हील कवर का डिजाइन भी वही है, लेकिन अर्बन क्रूजर EV के एयरो व्हील कवर में ज्यादा आकर्षक डुअल-टोन फिनिश है। पीछे की तरफ, टेल लैंप्स कुछ मामूली बदलावों के साथ जाने-पहचाने लगते हैं। मुख्य विशेषताओं में शार्क फिन एंटीना, रूफ माउंटेड स्पॉइलर, भारी ढलान वाली विंडशील्ड, रियर वाइपर और मजबूत बंपर डिजाइन शामिल हैं।

अर्बन क्रूजर EV का इंटीरियर

अब बात करें इसके इंटीरियर की तो टोयोटा अर्बन क्रूजर EV काफी हद तक मारुति सुज़ुकी एस्कुडो जैसी ही है। डैशबोर्ड, डोर ट्रिम्स और अपहोल्स्ट्री पर ब्राउन कलर का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में 10.25-इंच का मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले और वायरलेस कनेक्टिविटी वाला 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें शिफ्ट-बाय-वायर के साथ ट्विन-डेक फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, मल्टी-कलर इल्यूमिनेशन वाली एम्बिएंट लाइटिंग, फिक्स्ड ग्लास रूफ और वायरलेस चार्जर भी शामिल हैं।

अर्बन क्रूजर EV बैटरी और रेंज

अर्बन क्रूजर EV में मारुति की तरह ही 49 kWh और 61 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे। अभी रेंज का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि बेस वैरिएंट (49 kWh, सिंगल मोटर FWD) की रेंज 300Km होगी। वहीं, 61 kWh सिंगल मोटर FWD की रेंज 400Km होगी। 61-kWh बैटरी वाले डुअल-मोटर AWD की रेंज 350Km होगी। टोयोटा अर्बन क्रूजर EV 150 kW तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

अर्बन क्रूजर EV का डायमेंशन

इसके दो फ्रंट-व्हील ड्राइव वैरिएंट उपलब्ध होंगे, एक 49 kWh बैटरी पैक के साथ और दूसरा 61 kWh यूनिट के साथ। आउटपुट क्रमशः 144 PS/189 Nm और 174 PS/189 Nm होगा। AWD वैरिएंट (61 kWh) में अतिरिक्त 65 PS रियर-एक्सल मोटर होगी। इसका कम्बाइंट पावर आउटपुट 184 PS और 300 Nm होगा। टोयोटा अर्बन क्रूजर EV की लंबाई 4,285 mm, चौड़ाई 1,800 mm और ऊंचाई 1,640 mm है। इसका व्हीलबेस 2,700 mm है। यह यारिस क्रॉस (4,180 mm) से बड़ी है, लेकिन टोयोटा bZ4X (4,690 mm) से छोटी है।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News