Tata SUV: इसी महीने लॉन्च होगी टाटा पंच फेसलिफ्ट, जानें फीचर्स और संभावित कीमत

टाटा मोटर्स ने माइक्रो-एसयूवी पंच को पहली बार साल 2021 में लॉन्च किया था। अब यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल हो गई है।

Updated On 2026-01-05 18:01:00 IST

टाटा पंच फेसलिफ्ट जल्द लॉन्च होगी

Tata SUV: टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर माइक्रो-एसयूवी पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift) को जल्द लॉन्च करने जा रही है। यह Tata Punch का पहला बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट होगा। इससे पहले सितंबर 2024 में कंपनी ने इसमें केवल ट्रिम लेवल से जुड़े बदलाव किए थे। हाल के महीनों में इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं।

टाटा पंच को पहली बार साल 2021 में लॉन्च किया गया था और तब से यह टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही है। मजबूत सेफ्टी रेटिंग, किफायती कीमत और SUV-जैसी डिजाइन की वजह से Punch ने बाजार में अलग पहचान बनाई है।

Tata Punch Facelift की लॉन्च डेट

टाटा पंच फेसलिफ्ट 13 जनवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। इस फेसलिफ्ट वर्जन के जरिए टाटा मोटर्स अपने माइक्रो-SUV सेगमेंट में पकड़ और मजबूत करना चाहती है।

एक्सटीरियर में क्या होंगे बदलाव?

  • Tata Punch Facelift के डिजाइन में कई नए एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं। फ्रंट में नई ग्रिल और अपडेटेड लोअर एयर डैम दिया जा सकता है। हेडलैंप्स का डिजाइन बदला जाएगा, जो Punch EV से इंस्पायर्ड हो सकता है। इसके साथ नई DRLs मिलने की उम्मीद है, हालांकि कनेक्टेड लाइट्स दिए जाने की संभावना कम है।
  • साइड प्रोफाइल में कार का सिलुएट पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, नए पेंट ऑप्शन्स और कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ भी देखने को मिल सकता है। रियर में अपडेटेड बंपर और स्किड प्लेट्स SUV लुक को और दमदार बनाएंगे।

इंटीरियर और फीचर्स

Tata Punch Facelift के केबिन में भी कई प्रीमियम अपडेट मिल सकते हैं। इसमें इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, नया डैशबोर्ड लेआउट और 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है। इसके फीचर्स लिस्ट में 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs और टच-इनेबल्ड कंट्रोल्स शामिल किए जा सकते हैं।

इंजन और मैकेनिकल डिटेल्स

मैकेनिकल तौर पर Tata Punch Facelift में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसमें मौजूदा 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 88 hp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG वेरिएंट भी पहले की तरह उपलब्ध रहेगा। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का विकल्प मिलेगा।

कीमत और मुकाबला

फिलहाल Tata Punch की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.50 लाख से शुरू होती है। फेसलिफ्ट लॉन्च के बाद इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹6 लाख हो सकती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Exter, Citroen C3 और इसी सेगमेंट की अन्य माइक्रो-SUVs से होगा।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News