Nissan SUV: नई निसान Tekton का टीजर आउट, लॉन्च से पहले दिखे फीचर्स और डिजाइन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निसान की नई मिड-साइज एसयूवी फरवरी से मार्च 2026 के बीच भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। फिलहाल, SUV के टीजर्स में इसकी झलक दिखी है।

Updated On 2026-01-05 19:40:00 IST

नई निसान Tekton का टीजर आउट

Nissan SUV: भारतीय बाजार में Nissan अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल कंपनी SUV सेगमेंट में Nissan Magnite की बिक्री करती है, लेकिन अब जल्द ही एक नई मिड-साइज SUV Nissan Tekton को लॉन्च करने की योजना बना रही है। लॉन्च से पहले इस SUV का नया टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, जिससे इसके डिजाइन और स्टाइलिंग से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं।

Nissan Tekton जल्द होगी लॉन्च

Nissan की ओर से जारी किए गए नए टीजर से यह साफ हो गया है कि कंपनी Tekton SUV को भारत में लॉन्च करने के बेहद करीब है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे फरवरी से मार्च 2026 के बीच भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। टीजर में SUV के एक्सटीरियर की झलक दिखाई गई है, जो अब तक की सबसे स्पष्ट झलक मानी जा रही है।

टीजर से मिली जानकारी

सोशल मीडिया पर जारी टीजर में Nissan Tekton के फ्रंट और रियर लुक को दिखाया गया है। इसमें SUV की मजबूत बॉडी, शार्प डिजाइन एलिमेंट्स और प्रीमियम अपील साफ नजर आती है। इस टीजर के जरिए कई एक्सटीरियर फीचर्स का अंदाजा भी लगाया जा सकता है, जिससे यह साफ होता है कि Nissan इस SUV को प्रीमियम सेगमेंट में पोजिशन करने वाली है।

कैसा है Nissan Tekton का डिजाइन

  • Nissan Tekton का डिजाइन कंपनी की फ्लैगशिप SUV Nissan Patrol से प्रेरित बताया जा रहा है। इसमें क्रोम फिनिश के साथ बड़ी फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड LED लाइट्स और फ्रंट पर बड़े अक्षरों में ‘TEKTON’ ब्रांडिंग देखने को मिलती है।
  • साइड प्रोफाइल में उभरे हुए व्हील आर्च, मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स और दमदार SUV स्टांस दिया गया है। रियर में C-शेप कनेक्टेड LED टेल लैंप, बीच में Nissan का लोगो और नीचे फिर से Tekton की ब्रांडिंग नजर आती है। इसके अलावा SUV में रियर स्पॉइलर भी दिया गया है, जो इसके स्पोर्टी लुक को और निखारता है।

संभावित फीचर्स

Nissan Tekton में LED DRLs, LED हेडलाइट्स, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और बड़ी फ्रंट ग्रिल के साथ प्रीमियम इंटीरियर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा SUV में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और एडवांस कनेक्टेड फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में Nissan Tekton को मिड-साइज SUV सेगमेंट में उतारा जाएगा। इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Mahindra Scorpio और Tata Harrier जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News