CNG Kit: अपने पुराने स्कूटर को इस किट से बनाएं CNG से दौड़ने वाला, 1Kg में 100Km से ज्यादा का माइलेज देगा

दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल 5 जुलाई को लॉन्च होने वाली है। बजाज की इस मोटरसाइकिल में CNG सिलेंडर सीट के नीचे होगा। ये सबसे ज्यादा माइलेज वाली बाइक भी होगी।

By :  Desk
Updated On 2024-06-26 16:31:00 IST
Two Wheeler CNG Kit

Two Wheeler CNG Kit: दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल 5 जुलाई को लॉन्च होने वाली है। बजाज की इस मोटरसाइकिल में CNG सिलेंडर सीट के नीचे होगा। ये इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल भी होगी। इसकी शुरुआती कीमत करीब 80 हजार रुपए हो सकती है। आपके पास इस मोटरसाइकिल को खरीदने का बजट नहीं है, तब आप अपने पुराने टू-व्हीलर में भी CNG किट लगवा सकते हैं। भारतीय बाजार में कई कंपनियां टू-व्हीलर्स में CNG किट इन्सटॉल करने का काम कर रही हैं।

1Kg में 100Km से ज्यादा का माइलेज
CNG की कीमतें पेट्रोल की तुलना में कम होती हैं। साथ ही, ये माइलेज भी ज्यादा देती हैं। यानी कम खर्च में आपका गाड़ी ज्यादा दौड़ेगी। दिल्ली में CNG की कीमतें करीब 75 रुपए प्रति किलोग्राम है। जबकि पेट्रोल की कीमत करीब 95 रुपए प्रति लीटर है। यानी दोनों के बीच 20 रुपए का अंतर है। इतनी ही नहीं, पेट्रोल से जो गाड़ी 70Km तक दौड़ती है। वो CNG से 100Km से 120Km का माइलेज देती है। चलिए आपको बताते हैं कि इस किट को लगवाने में कितना खर्च आता है।

कई कंपनियां लगा रहीं CNG किट
भारतीय बाजार में जो भी टू-व्हीलर CNG से दौड़ रहा है, वो सभी थर्ड पार्टी के द्वारा लगाई गई हैं। दिल्ली के अंदर CNG किट लगाने का काम LOVATO नाम की कंपनी कर रही है। इस किट को इन्स्टॉल कराने का खर्च करीब 15 हजार रुपए आता है। कंपनी का दावा है कि इस खर्च को आप 1 साल से भी कम समय में निकाल लेंगे। आप अपने टू-व्हीलर को जितना ज्यादा चलाएंगे किट का अमाउंट उतनी जल्दी वसूल हो जाएगा। इस किट को अब तक सिर्फ स्कूटर में ही लगाया गया है। किट को बूट स्पेस के पास फिक्स किया जाता है। मोटरसाइकिल में इसे लगाने के लिए स्पेस नहीं मिल पाता।

पेट्रोल, CNG दोनों से चलेगा स्कूटर
इस किट को लगाने के बाद स्कूटर को CNG के साथ पेट्रोल से भी दौड़ाया जा सकता है। इसके लिए कंपनी एक स्विच लगाती है जिससे CNG से पेट्रोल या पेट्रोल से CNG मोड पर स्विच कर सकते हैं। कंपनी इसमें आगे की तरफ दो सिलेंडर लगाती है जिसे एक कवर से ढंक दिया जाता है। वहीं, सीट के नीचे वाले हिस्से में इसे ऑपरेट करने वाली मशीन फिट हो जाती है। यानी स्कूटर को CNG और पेट्रोल दोनों से दौड़ाया जा सकता है। स्कूटर में CNG किट इन्स्टॉल करने में करीब 4 घंटे का वक्त लगता है।

(मंजू कुमारी)

Similar News