विदेशों में भी इन भारतीय कारों का जलवा, जानें फरवरी 2024 के एक्सपोर्ट में पहले नंबर पर किसने बाजी मारी

भारत की कारों की मांग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है। इनमें मारुति से लेकर हुंडई और महिंद्रा की कारें शामिल हैं। इन निर्यात दर में बढ़ोतरी हुई है।

Updated On 2024-03-28 18:57:00 IST
इन कारों ने विदेशों में बिक्री कीं।

भारत में बनी मारुति बलेनो कार इन दिनों विदेशों में भी अपना जलवा दिखा रही है। दरअसल, इस साल एक्सपोर्ट होने वाले कारों में बलेनो पहले नंबर पर रहीं। निर्यात के मामले में मारुति की कई कारें जबकि हुंडई और महिंद्रा की कारों का भी जलवा देखने को मिला। 

जहां 2024 फरवरी में कार निर्यात में सालाना आधार पर 10.51 प्रतिशत की गिरावट देखने के मिली है, वहीं मारुति सुजुकी, हुंडई और होंडा की कारों की डिमांड लगातार बढ़ी है। फरवरी 2024 में कुल 60,767 यूनिट कारों का निर्यात हुआ, जो फरवरी 2023 में 67,907 यूनिट्स थीं। यानी डेटा में 7,140 यूनिट की गिरावट दर्ज की गई। 

अब जानें टॉप निर्यात हुईं कारें 
1. मारुति बलेनो

पैसेंजर व्हीकल में मारुति की बलेनो सबसे आगे रही। पिछले साल के फरवरी में 3,552 के मुकाबले इस साल फरवरी में 5,110 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया। 

2. मारुति डिजायर 
 निर्यात में दूसरे नंबर पर मारुति की डिजायर रही। फरवरी में इसकी 4,474 यूनिट्स का निर्यात रहा, वहीं 2023 फरवरी में 2,352 ही हुआ था।  

3. होंडा एलिवेट 
होंडा एलिवेट ने फरवरी 2024 में 3,610 यूनिट्स का निर्यात किया। यह भारतीय कार चौथे नंबर पर रही।

4. मारुति स्विफ्ट 
फरवरी 2024 में मारुति की स्विफ्ट ने दोगुना निर्यात कर दिया। पिछले साल के फरवरी माह में आंकड़ा 1823 था जो कि बढ़कर 3590 हो गया। 

6. हुंडई ग्रैंड i10 और वरना
हुंडई की ग्रैंड i10 और वरना भी निर्यात के मामले में 6वें और 7वें स्थान पर रहीं। ग्रैंड आई 10 का निर्यात 3480 रहा वहीं, वरना का निर्यात फरवरी में 3475 रहा। दोनों में पिछले साल के मुकाबले ग्रोथ दर्ज की गई।   
 

  

Similar News