Top SUV: फरवरी में मारुति फ्रोंक्स का दिखा दबदबा, इसके सामने क्रेटा, नेक्सन और पंच भी फेल

फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs की लिस्ट सामे आ गई है। पिछले महीने मारुति फ्रोंक्स देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही।

By :  Desk
Updated On 2025-03-06 17:18:00 IST
Top 10 SUVs February 2025

Top 10 SUVs February 2025: फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs की लिस्ट सामे आ गई है। पिछले महीने मारुति फ्रोंक्स देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। इतना ही नहीं, ये देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। ये पहला मौका है जब फ्रोंक्स की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री रही और ये पहले पायदान पर पहुंच गई। खास बात ये रही इसकी डिमांड के सामने स्विफ्ट और वैगनआर जैसे मॉडल भी पीछे छूट गए। बात की जाए SUV सेगमेंट की तो इसने हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सन, टाटा पंच जैसे मॉडल को भी सेल्स में काफी पीछे छोड़ दिया।

टॉप-3 SUVs में क्रेटा और ब्रेजा
मारुति फ्रोंक्स की फरवरी 2025 में 21,461 यूनिट बिकीं। फरवरी 2024 में इसकी 14,168 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 51% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई क्रेटा की फरवरी 2025 में 16,317 यूनिट बिकीं। फरवरी 2024 में इसकी 15,276 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 7% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति ब्रेजा की फरवरी 2025 में 15,392 यूनिट बिकीं। फरवरी 2024 में इसकी 15,765 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 2% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें... भारत में तैयार होने वाली इस SUV के विदेशी भी दीवाने, 50 बजार से ज्यादा लोख खरीद चुके

पंच और नेक्सन का भी दबदबा
टाटा नेक्सन की फरवरी 2025 में 15,349 यूनिट बिकीं। फरवरी 2024 में इसकी 14,395 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 7% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा पंच की फरवरी 2025 में 14,559 यूनिट बिकीं। फरवरी 2024 में इसकी 18,438 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 21% की ईयरली डिग्रोथ मिली। महिंद्रा स्कॉर्पियो की फरवरी 2025 में 13,618 यूनिट बिकीं। फरवरी 2024 में इसकी 15,051 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 10% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें... क्रेटा, पंच, नेक्सन, वैगनआर या स्विफ्ट नहीं, बल्कि अब ये बनी देश की नंबर-1 कार

थार और XUV 3XO को तगड़ी ग्रोथ
मारुति ग्रैंड विटारा
की फरवरी 2025 में 10,669 यूनिट बिकीं। फरवरी 2024 में इसकी 11,002 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 3% की ईयरली डिग्रोथ मिली। हुंडई वेन्यू की फरवरी 2025 में 10,125 यूनिट बिकीं। फरवरी 2024 में इसकी 8,933 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 13% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा थार की फरवरी 2025 में 9,248 यूनिट बिकीं। फरवरी 2024 में इसकी 5,812 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 59% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा XUV 3XO की फरवरी 2025 में 7,861 यूनिट बिकीं। फरवरी 2024 में इसकी 4,218 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 86% की ईयरली ग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)

Similar News