Top 10 Car Exports: विदेशियों पर चला हुंडई की इस कार का जादू; बलेनो, स्विफ्ट से ज्यादा इसे खरीदा

हुंडई वरना (Hyundai Verna) पिछले महीने यानी अप्रैल 2024 में विदेशी बाजार में सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार बनी। पिछले महीने 42 कारों में वरना नंबर-1 पोजीशन पर रही।

By :  Desk
Updated On 2024-05-25 17:31:00 IST
Top 10 Car Exports April 2024

Top 10 Car Exports April 2024: हुंडई वरना पिछले महीने यानी अप्रैल 2024 में विदेशी बाजार में सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार बनी। पिछले महीने जिन 42 कारों को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट किया गया उसमें वरना नंबर-1 पोजीशन पर रही। इस लिस्ट में मारुति की टॉप सेलिंग कार स्विफ्ट, बलेनो, फ्रोंक्स को भी जगह मिली, लेकिन ये सभी वरना की तुलना में काफी पीछे रहीं। टॉप-10 में वरना के साथ हुंडई की ऑरा और ग्रैंड i10 को भी जगह मिली। चलिए आपको टॉप-10 एक्सपोर्ट कारों की लिस्ट दिखाते हैं।

Top 10 Car Exports April 2024

टॉप-10 एक्सपोर्ट कारों की लिस्ट में नंबर-1 पोजीशन पर हुंडई वरना रही। अप्रैल में इसकी 4,499 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। अप्रैल 2023 में इसकी 3,973 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। यानी इसकी 526 यूनिट ज्यादा एक्सपोर्ट हुईं। नंबर-2 पोजीशन पर मारुति डिजायर रही। अप्रैल में इसकी 4,242 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। अप्रैल 2023 में इसकी 1,684 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। यानी इसकी 2,558 यूनिट ज्यादा एक्सपोर्ट हुईं।

नंबर-3 पोजीशन पर होंडा सिटी रही। अप्रैल में इसकी 3,836 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। अप्रैल 2023 में इसकी 2,093 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। यानी इसकी 1,743 यूनिट ज्यादा एक्सपोर्ट हुईं। नंबर-4 पोजीशन पर मारुति बलेनो रही। अप्रैल में इसकी 3,809 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। अप्रैल 2023 में इसकी 4,179 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। यानी इसकी 370 यूनिट कम एक्सपोर्ट हुईं।

नंबर-5 पोजीशन पर मारुति जिम्नी रही। अप्रैल में इसकी 3,642 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। नंबर-6 पोजीशन पर हुंडई ऑरा रही। अप्रैल में इसकी 3,407 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। अप्रैल 2023 में इसकी 1,149 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। यानी इसकी 2,258 यूनिट ज्यादा एक्सपोर्ट हुईं। नंबर-7 पोजीशन पर हुंडई ग्रैंड i10 रही। अप्रैल में इसकी 2,925 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। अप्रैल 2023 में इसकी 798 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। यानी इसकी 2,127 यूनिट ज्यादा एक्सपोर्ट हुईं।

नंबर-8 पोजीशन पर मारुति स्विफ्ट रही। अप्रैल में इसकी 2,620 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। अप्रैल 2023 में इसकी 2,929 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। यानी इसकी 309 यूनिट कम एक्सपोर्ट हुईं। नंबर-9 पोजीशन पर होंडा एलिवेट रही। अप्रैल में इसकी 2,500 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। नंबर-10 पोजीशन पर मारुति फ्रोंक्स रही। अप्रैल में इसकी 2,129 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। अप्रैल 2023 में इसकी 18 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। यानी इसकी 2,111 यूनिट ज्यादा एक्सपोर्ट हुईं।

(मंजू कुमारी)
 

Similar News