गेम चेंजर कार: इस छोटी SUV ने बदल दी कंपनी की किस्मत; नेक्सन समेत सफारी, हैरियर जैसे मॉडल की भी सेल्स बिगाड़ी

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मार्च 2024 की सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए इस डेटा में कई चौंकाने वाले सेल्स रिजल्ट सामने आए हैं। भारतीय बाजार में टाटा 7 मॉडल बेच रही है। जिसमें 3 मॉडल के ICE के साथ इलेक्ट्रिक वैरिएंट भी शामिल हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-04-08 10:58:00 IST
Tata Sales March 2024 Punch Dominate Nexon, Tiago, Altroz

(मंजू कुमारी)
टाटा मोटर्स ने मार्च 2024 की सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए इस डेटा में कई चौंकाने वाले सेल्स रिजल्ट सामने आए हैं। भारतीय बाजार में टाटा 7 मॉडल बेच रही है। जिसमें 3 मॉडल के ICE के साथ इलेक्ट्रिक वैरिएंट भी शामिल हैं। टाटा की इस सेल्स लिस्ट में उसकी महंगी और प्रीमियम SUVs को ईयरली बेसिस पर डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। इसमें पॉपुलर नेक्सन के साथ हैरियर भी शामिल है। हालांकि, पंच ने क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पंच 17,547 यूनिट की धमाकेदार सेल्स के साथ एक बार फिर कंपनी के लिए नंबर-1 कार बनकर सामने आई है। चलिए सबसे पहले आपको टाटा की सेल्स रिपोर्ट दिखाते हैं।

Tata Sales March 2024 Punch Dominate Nexon, Tiago, Altroz

पंच नंबर-1, नेक्सन-2 पर रही
अब बात करें सेल्स ब्रेकअप की तो पंच कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। मार्च 2024 में इसकी 17,547 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 10,894 यूनिट का था। यानी इसकी 6,653 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 61% की ईयरली ग्रोथ मिली। नेक्सन की मार्च 2024 में 14,058 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 14,769 यूनिट का था। यानी इसकी 711यूनिट कम बिकी और इसे 5% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

टियागो को डिग्रोथ, अल्ट्रोज को ग्रोथ
टियागो की मार्च 2024 में 6,381 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 7,366 यूनिट का था। यानी इसकी 985 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 13% की ईयरली ग्रोथ मिली। मार्च 2024 में अल्ट्रोज की 5,985 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 3,862 यूनिट का था। यानी इसकी 2,123 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 55% की ईयरली ग्रोथ मिली।

सफारी की डिमांड बढ़ी, हैरियर की घटी
सफारी की मार्च 2024 में 2,063 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 1,890 यूनिट का था। यानी इसकी 173 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 9% की ईयरली ग्रोथ मिली। मार्च 2024 में हैरियर की 2,054 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 2,561 यूनिट का था। यानी इसकी 507 यूनिट कम बिकी और इसे 20% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

टिगोर कंपनी की सबसे कमजोर कड़ी बनी
टिगोर की मार्च 2024 में 2,017 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 2,705 यूनिट का था। यानी इसकी 688 यूनिट कम बिकी और इसे 25% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इस तरह टाटा ने पिछले महीने कुल 50,105 गाड़ियां बेची। मार्च 2023 में कंपनी के लिए ये आंकड़ा 44,047 यूनिट का था। यानी इसकी 6,058 यूनिट ज्यााद बिकीं। ईयरली बेसिस पर कंपनी 14% की ग्रोथ मिली।
 

Similar News