Tata Curvv Sales: टाटा कर्व ने पहले 2 महीने में बेचीं 8218 गाड़ियां, अभी एवरेज वेटिंग पीरियड 1 से 2 महीने

Tata Curvv Sales: टाटा कर्व अभी भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में उपलब्ध है। कर्व का एवरेज वेटिंग पीरियड 1-2 महीने के बीच है। 

By :  Desk
Updated On 2024-10-31 07:10:00 IST
Tata Curvv Sales

Tata Curvv Sales: टाटा कर्व ने अपने पहले दो महीने में 8218 यूनिट्स की बिक्री की है, हालांकि अभी पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स की अलग-अलग बिक्री का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। SIAM के यात्री वाहन उद्योग के आंकड़ों के मुताबिक, टाटा कर्व (Tata Curvv) ने अगस्त और सितंबर 2024 में कुल 8,218 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। यह कूपे-एसयूवी सबसे पहले 7 अगस्त को इलेक्ट्रिक वेरिएंट के रूप में लॉन्च हुई थी, इसके बाद 2 सितंबर को पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की बिक्री शुरू हुई।

टाटा कर्व बिक्री के आंकड़े
अगस्त में टाटा मोटर्स ने कर्व के 3,455 यूनिट्स की डिलीवरी की, जबकि सितंबर में पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स के आने से यह संख्या 38% बढ़कर 4,763 यूनिट्स हो गई। अगस्त में टाटा मोटर्स की कुल यात्री वाहन बिक्री 44,142 यूनिट्स थी, जबकि सितंबर में यह संख्या 41,063 यूनिट्स रही। इन दोनों महीनों में कर्व का योगदान क्रमशः 8% और 11% रहा। कुल मिलाकर अगस्त-सितंबर की बिक्री का 9.64% हिस्सा कर्व के नाम रहा।

वेटिंग पीरियड और कीमत

  • टाटा कर्व का वेटिंग पीरियड वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग है। 120hp टर्बो-पेट्रोल मैनुअल और डीजल मैनुअल वेरिएंट्स का वेटिंग टाइम करीब 4 हफ्ते है। 120hp टर्बो-पेट्रोल डीसीटी ऑटोमैटिक और 125hp टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स के लिए ग्राहकों को 6 हफ्ते तक इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि 125hp टर्बो-पेट्रोल और डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड 8 वीक तक है। 

कर्व ईवी (Curvv EV) के सभी वेरिएंट्स के लिए करीब एक महीना इंजतार करना पड़ेगा। अगर प्राइस की बात करें तो टाटा कर्व के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की कीमत 10 लाख से 19 लाख रुपए के बीच है, जबकि कर्व ईवी की कीमत 17.49 लाख रुपए से 21.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है।

(मंजू कुमारी)

Similar News