Tata Curvv EV: फुल चार्ज पर सिर्फ इतने KM ही दौड़ पाई ये SUV, कंपनी कर रही 585Km का रेंज का दावा

टाटा कर्व EV की रियल वर्ल्ड रेंज को लेकर डिटेल सामने आ रही है। कंपनी ने दावा किया है कि 45 kWh बैटरी पैक से इसकी रेंज 502 Km और 55 kWh बैटरी पैक से 585Km की रेंज देता है।

By :  Desk
Updated On 2024-08-16 19:07:00 IST
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV Real World Range Test: टाटा कर्व EV की रियल वर्ल्ड रेंज को लेकर डिटेल सामने आ रही है। कंपनी ने दावा किया है कि 45 kWh बैटरी पैक से इसकी रेंज 502 Km और 55 kWh बैटरी पैक से 585Km की रेंज देता है। ऐसे में इसके 55 kWh बैटरी पैक  मॉडल को फुल चार्ज करके दौड़ाया गया। हालांकि, इसके रिजल्ट ने कंपनी के दावे की पोल खुल दी। gaadiwaadi ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें 55 kWh बैटरी पैक  से सिर्फ 389Km की रेंज ही मिल पाई। इस दौरान इस कार में 2 लोग बैठे। वहीं, बूट स्पेस में थोड़ा सा सामान भी रखा था।

इस इलेक्ट्रिक SUV को फुल चार्ज करके हाईवे पर दौड़ाया गया। इस कार को औसतन 85km/h की रफ्तार से दौड़ाया गया। इसमें से 10% बैटरी सिटी में ड्राइव के दौरान खर्च हुई। जबकि, 90% बैटरी हाईवे पर खर्च की गई। पूरी ड्राइविंग के दौरान AC ऑन रहा। जब बैटरी 95% तक खर्च हो गई तब ऑटोमैटिक AC ऑफ हो गया। हालांकि, इसकी रेंज कंपनी के दावे से एकदम अलग रही। ऐसे में आप भी इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब एक बार इसकी रियल रेंज जरूर जान लीजिएगा।

टाटा कर्व EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टाटा कर्व EV को कुल 5 मोनोटोन शेड्स में पेश किया गया है। इनमें प्रिस्टीन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पॉवर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे और वर्चुअल सनराइज शामिल हैं। इनमें से तीन शेड्स नेक्सन EV से लिए गए हैं, जिसमें प्योर ग्रे कर्व EV के लिए यूनिक है। कर्व EV के साथ कोई डुअल-टोन फिनिश नहीं दी गई है। इसे 5 ट्रिम लेवल स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड और एम्पावर्ड में लॉन्च किया है। इसमें 500 लीटर बूट स्पेस दिया है, जिसे 973 लीट तक बढ़ाया जा सकता है। फ्रंट ट्रंक में 35 लीटर स्पेस मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है।

इसमें बेहद शानदार केबिन दिया है। इसमें लेटेस्ट इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल टोन डैशबोर्ड, मूड लाइटिंग के साथ वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, टच और टॉगल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया है। इसमें हरमन द्वारा 12.3 इंच फ्लोटिंग सिनेमैटिक टचस्क्रीन और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट भी है। सीटिंग के मामले में कर्व EV में 6 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर और को-ड्राइवर सीटों के साथ वेंटिलेटेड सीटें हैं। इसमें ईको, सिटी और स्पोर्ट के ड्राइव मोड दिए हैं।

इसमें कुछ फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स में आर्केड.EV ऐप सूट, V2V चार्जिंग और V2L टेक्नोलॉजी, मल्टी-डायल फुल व्यू नेविगेशन और एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS) शामिल हैं। ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा ADAS फीचर्स से लैस है। सुरक्षा के लिए कुल 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, i-VBAC के साथ ESP, ड्राइवर डोज-ऑफ अलर्ट के साथ एडवांस्ड ESP, हिल एसेंट और डिसेंट कंट्रोल दिए हैं। इसमें एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS), फ्रंट पार्किंग सेंसर और फ्रंट फॉग लैंप भी मिलेंगे। इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत 17.49 लाख से शुरू है।

(मंजू कुमारी)
 

Similar News