EMI Options: Range Rover की सबसे सस्ती कार के लिए क्या है डाउन पेमेंट? जानें फाइनेंस का पूरा गणित

Range Rover EMI Options: दुनियाभर में लैंड रोवर की कारों की मांग समय के साथ बढ़ रही है। यहां जानिए, भारत में रेंज रोवर के सबसे सस्ती कार के लिए कितनी डाउन पेमेंट करनी होगी।

By :  Desk
Updated On 2024-11-30 18:28:00 IST
Range Rover EMI Options in India

Range Rover EMI Options: भारत में  रेंज रोवर के कई मॉडल उपलब्ध हैं, लेकिन इनकी ऊंची कीमतें आम आदमी के लिए इसे खरीदना थोड़ा कठिन बना देती हैं। रेंज रोवर की ज्यादातर कारों की कीमत 1 करोड़ रुपए से अधिक है। हालांकि, इसका सबसे सस्ता मॉडल Evoque है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपए से शुरू होती है।
 
EMI पर Range Rover कैसे खरीदें?
उदाहरण के तौर पर रेंज रोवर के 2.0-लीटर डायनामिक SE डीजल वेरिएंट की नोएडा में ऑन-रोड कीमत 78.21 लाख रुपए है, जो अन्य शहरों में थोड़ा अलग हो सकती है। इस  कार को खरीदने के लिए लगभग 70.40 लाख रुपए का लोन लिया जा सकता है। अगल-अलग लोन पीरियड और ईएमआई ऑप्शंस की जानकारी यहां दी जा रही है।

ये भी पढ़ें...2 दिसंबर से शुरू होगी नई स्कोडा SUV की बुकिंग; बेस वेरिएंट में 25 सेफ्टी फीचर्स, जानें प्राइस?

लोन और EMI ऑप्शन

  • डाउन पेमेंट: रेंज रोवर के इस वेरिएंट को खरीदने के लिए 7.82 लाख रुपए का डाउन पेमेंट करना होगा। अगर आप चार साल की अवधि के लिए लोन लेते हैं, तो 8% ब्याज दर पर आपकी मासिक EMI 1.72 लाख रुपए होगी और कुल भुगतान 82.48 लाख रुपए होगा।
  • पांच साल की अवधि के लिए मासिक EMI घटकर 1.43 लाख रुपए हो जाएगी और कुल भुगतान ब्याज दर के आधार पर थोड़ा कम हो सकता है।
  • अगर लोन 6 साल के लिए लिया जाए तो मासिक EMI 1.24 लाख रुपए होगी और कुल भुगतान बढ़कर 88.86 लाख रुपए हो जाएगा।
  • ऐसे ही 7 साल की अवधि के लिए लोन लेने पर आपकी मासिक EMI 1.10 लाख रुपए होगी और कुल भुगतान 92.15 लाख रुपए तक पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें...कार की लेदर सीट की देखरेख के जरूरी उपाय, सर्दियों में इन बातों का रखें ध्यान 

रेंज रोवर के लोन से जुड़ी अहम बातें
लोन की अवधि और ब्याज दर उस बैंक की नीतियों पर निर्भर करेगी, जिससे आप लोन ले रहे हैं। लोन लेते समय सभी शर्तों और ब्याज दरों को अच्छी तरह समझना आवश्यक है। बैंक की ब्याज दर और पॉलिसी के अनुसार कीमत और EMI में अंतर हो सकता है। रेंज रोवर जैसी लग्जरी कार खरीदने के लिए सही लोन योजना और बैंक का चयन करना बेहद जरूरी है। डाउन पेमेंट और EMI की योजना बनाकर इसे अपनी क्षमता के अनुसार खरीदा जा सकता है।

(मंजू कुमारी)

Similar News