Flex Fuel Car: भारतीय बाजार में फ्लेक्स फ्यूल कारों की एंट्री; हुंडई, टाटा और महिंद्रा के नए मॉडल पेश

Flex Fuel Car: फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी भारत में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ाने और ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने के लिए बड़ा कदम है। कंपनियां अब इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

By :  Desk
Updated On 2025-03-10 15:47:00 IST
Flex Fuel Car TATA

Flex Fuel Car: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अब फ्लेक्स फ्यूल कारों की एंट्री तेजी से बढ़ रही है। ये गाड़ियां सिर्फ पेट्रोल या डीजल पर ही नहीं, बल्कि E20 से लेकर 100% इथेनॉल (E100) तक पर चलने में सक्षम होंगी। हाल ही में भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में कुछ प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने फ्लेक्स फ्यूल मॉडल पेश किए। इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा, टाटा पंच और महिंद्रा XUV3XO जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। आइए, जानते हैं इन शानदार कारों के बारे में... 

1) हुंडई क्रेटा फ्लेक्स फ्यूल
हुंडई क्रेटा भारतीय बाजार में एक मजबूत SUV ब्रांड बन चुकी है और अब इसे फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा रहा है। इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 118bhp पावर और 172Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगी और E20 से 100% इथेनॉल (E100) तक के फ्यूल पर चलने में सक्षम होगी। यह SUV पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ बेहतर ईंधन दक्षता प्रदान करेगी, जिससे यह एक शानदार विकल्प बन सकती है।

2) टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल
टाटा पंच भारतीय ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय कार बन चुकी है और अब इसे फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट में भी पेश किया जा रहा है। इसमें 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आ सकता है। यह कार E20 से E100 तक के फ्लेक्स फ्यूल पर चलने में सक्षम होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके पावर आउटपुट की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन यह मॉडल किफायती और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प साबित हो सकता है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2024 में इसने मारुति वैगनआर से भी ज्यादा बिक्री दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें...गाड़ी के इश्योरेंस का मिलेगा पूरा फायदा, बस अपनाएं ये पांच जरूरी एड-ऑन

3) महिंद्रा XUV3XO फ्लेक्स फ्यूल
महिंद्रा की XUV3XO फ्लेक्स फ्यूल से लैस SUV सेगमेंट में एक नया विकल्प बन रही है। पहले XUV300 को भी इसी तकनीक के साथ पेश किया गया था। इसमें 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन है, जो 109bhp पावर और 200Nm टॉर्क देता है। यह 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगी और E20 से E85 तक के फ्लेक्स फ्यूल पर चल सकेगी। इसका यह वेरिएंट बेहतर माइलेज, कम कार्बन उत्सर्जन और अधिक टिकाऊ परिवहन का वादा करता है।

ये भी पढ़ें...टीवीएस मोटर की सेल में बंपर इजाफा, TVS iQube इलेक्ट्रिक की भूमिका रही अहम

फ्लेक्स फ्यूल कारों का भविष्य

  • फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी भारत में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने और ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने के लिए एक बड़ा कदम है। ऑटोमोबाइल कंपनियां अब इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल को अपनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
  • हुंडई, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों का यह कदम इथेनॉल-आधारित वाहनों को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है, जिससे भारतीय उपभोक्ताओं को कम लागत और उच्च ईंधन दक्षता का लाभ मिलेगा।

(मंजू कुमारी)

Similar News