Mid Size SUV Sales: अगस्त में 'छप्पर फाड़' के बिकी महिंद्रा की ये कार, ग्राहकों पर चल रहा इसके नाम का जादू

देश के अंदर मिड साइज SUV सेगमेंट में महिंद्रा का एकतरफा दबदबा है। इस सेगमेंट में शामिल टॉप-10 मॉडल का 75% से ज्यादा मार्केट शेयर अकेले महिंद्रा के पास है।

By :  Desk
Updated On 2024-09-14 20:55:00 IST
Mid Size SUV Sales August 2024

Mid Size SUV Sales August 2024: देश के अंदर मिड साइज SUV सेगमेंट में  महिंद्रा का एकतरफा दबदबा है। इस सेगमेंट में शामिल टॉप-10 मॉडल का 75% से ज्यादा मार्केट शेयर अकेले महिंद्रा के पास है। वहीं, टॉप-10 की लिस्ट में कुछ मॉडल तो ऐसे भी हैं जिन्हें 100 ग्राहक भी नहीं मिल रहे। ऐसे में आप भी अपने लिए कोई मिड सेगमेंट की SUV खरीदने काप्लान बना रहे हैं, तब आपको इस लिस्ट पर एक बार नजर डाल लेना चाहिए। स्कॉर्पियो की अगस्त 2024 में 13,787 यूनिट बिकीं। वहीं, इसे 39.29% की ईयरली ग्रोथ मिली।

Mid Size SUV Sales August 2024

मिड साइज SUV सेगमेंट की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो की अगस्त 2024 में 13,787 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 9,898 यूनिट का था। यानी इसकी 3,889 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 39.29% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा XUV700 की अगस्त 2024 में 9,007 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 6,512 यूनिट का था। यानी इसकी 2,495 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 38.31% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा सफारी की अगस्त 2024 में 1,951 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 1,019 यूनिट का था। यानी इसकी 932 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 91.46% की ईयरली ग्रोथ मिली।

टाटा हैरियर की अगस्त 2024 में 1,892 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 1,689 यूनिट का था। यानी इसकी 203 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 12.02% की ईयरली ग्रोथ मिली। MG हेक्टर की अगस्त 2024 में 1,814 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 2,059 यूनिट का था। यानी इसकी 245 यूनिट कम बिकीं और इसे 11.9% की ईयरली डिग्रोथ मिली। हुंडई अल्काजार की अगस्त 2024 में 1,105 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 1,493 यूनिट का था। यानी इसकी 388 यूनिट कम बिकीं और इसे 25.99% की ईयरली डिग्रोथ मिली। जीप कम्पास की अगस्त 2024 में 280 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 172 यूनिट का था। यानी इसकी 108 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 62.79% की ईयरली ग्रोथ मिली।

हुंडई टक्सन की अगस्त 2024 में 125 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 236 यूनिट का था। यानी इसकी 111 यूनिट कम बिकीं और इसे 47.03% की ईयरली डिग्रोथ मिली। फॉक्सवैगन टिगुआन की अगस्त 2024 में 73 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 91 यूनिट का था। यानी इसकी 18 यूनिट कम बिकीं और इसे 19.78% की ईयरली डिग्रोथ मिली। सिट्रोन C5 एयरक्रॉस की अगस्त 2024 में 1 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 4 यूनिट का था। यानी इसकी 3 यूनिट कम बिकीं और इसे 75% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)

Similar News