Maruti Nexa Sales: मारुति के इस शोरूम से 25 लाख कार बिक चुकीं, बलेनो की डिमांड सबसे ज्यादा; देखें लिस्ट

मारुति (Maruti) की कारों का देशभर में दबदबा है। पहले जहां हैचबैक और सेडान सेगमेंट में मारुति नंबर-1 पोजीशन पर थी। तो अब उसने SUV सेगमेंट में भी अपनी पहचान बना ली है।

By :  Desk
Updated On 2024-06-17 19:36:00 IST
Maruti Nexa Car Sales

Maruti Nexa Car Sales: मारुति सुजुकी की कारों का देशभर में दबदबा है। पहले जहां हैचबैक और सेडान सेगमेंट में मारुति नंबर-1 पोजीशन पर थी। तो अब उसने SUV सेगमेंट में भी अपनी पहचान बना ली है। अब एरिना डीलरशिप के साथ नेक्सा डीलरशिप के मॉडल की भी जबरदस्त डिमांड है। इस बात को ऐसे भी समझा जा सकता है कि कंपनी ने नेक्सा डीलरशिप से 25 लाख से ज्यादा यूनिट की सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है। मारुति नेक्सा डीलरशिप जुलाई 2015 में शुरू की थी। कंपनी अपनी सभी प्रीमियम कारों को इसी डीलरशिप से बेचती है।

Maruti Nexa Car Sales

नेक्सा डीलरशिप पर एंट्री लेवल इग्निस के साथ बलेनो, सियाज, Xl6, फ्रोंक्स, जिम्नी, ग्रैंड विटारा और इनविक्टो बेचे जाते हैं। नेक्सा डीलरशिप पर बलेनो की डिमांड सबसे ज्यादा है। कंपनी अकेले बलेनो की 14,58,864 यूनिट बेच चुकी है। इस तरह उसके पास नेक्सा डीलरशिप का 56.41% मार्केट शेयर है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति इग्निस है। इग्निस की 2,76,942 यूनिट बिक चुकी हैं। वहीं, इसके पास 10.71% मार्केट शेयर है।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर सियाज है। इसकी 1,84,008 यूनिट बिकी हैं। वहीं, इसके पास 7.11% मार्केट शेयर रहा। हालांकि, पिछले कुछ महीने से सियाज कंपनी की सबसे कमजोर सेलिंग वाली कार भी रही है। सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति ग्रैंड विटारा नंबर-4 पर है। कंपनी इसकी अब तक 1,72,484 यूनिट बेच चुकी है। वहीं, इसके पास 6.67% मार्केट शेयर है।

नेक्सा डीलरशिप पर सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में 5वें नंबर पर मारुति सुजुकी एस-क्रॉस रही। अब ये कार बंद हो चुकी है। कंपनी ने इसकी 1,69,011 यूनिट बेचीं और इसके पास 6.53% मार्केट शेयर रहा। अगला नंबर Xl6 का है। इसकी 1,68,593 यूनिट बिकी चुकी हैं। वहीं, इसके पास 6.52% मार्केट शेयर है। सातवें नंबर पर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स है। इस SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसकी अब तक 1,34,745 यूनिट बिक चुकी हैं। वहीं, इसके पास 5.21% शेयर है।

नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली कारों की लिस्ट में जिम्नी 8वें नंबर पर है। इसकी सिर्फ 17,009 यूनिट बिकी हैं। वहीं, इसके पास 0.66% मार्केट शेयर है। वहीं, नेक्सा डीलरशिप पर सबसे कम बिकने वाली कार इनविक्टो है। इसे टोयोटा इनोवा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। ये लिस्ट में 9वें नंबर पर है। इसकी अब तक 4,599 यूनिट ही बिकी हैं। वहीं, इसके पास 0.18% मार्केट शेयर है।

(मंजू कुमारी)
 

Similar News