Maruti eVX: जनवरी 2025 में आ जाएगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार eVX, फुल चार्ज पर 500Km दौड़ेगी

मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार eVX की ग्लोबल लॉन्चिंग जनवरी 2025 में कर सकती है। कंपनी इसे 17 से 22 जनवरी को मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश करेगी।

By :  Desk
Updated On 2024-08-23 16:12:00 IST
Maruti eVX

Maruti eVX Global Debut January 2025: मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार eVX की ग्लोबल लॉन्चिंग जनवरी 2025 में कर सकती है। कंपनी 17 से 22 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में eVX SUV के प्रोडक्शन-स्पेक से पर्दा उठाएगी। कंपनी के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने बताया कि वो अगले साल जनवरी में भारत में ऑटो एक्सपो में BEV (बॉर्न इलेक्ट्रिक व्हीकल) की आधिकारिक घोषणा करेंगे। उम्मीद है कि इसे 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला टाटा और हुंडई की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों से होगा।

मारुति सुजुकी eVX के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

>> इसके डिजाइन की बात करें तो कॉन्सेप्ट मॉडल की तुलना में ये काफी अलग होगी। इसमें पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई को कवर करने वाले हॉरीजोंटल LED लाइट बार मिलेंगे। इसमें एक हाई-माउंटेड स्टॉप लैम्प, शार्क फिन एंटीना और एक स्लोव टैरिस मिलता है। इसके एक्सटीरियर की बात करें इसमें एक रेक्ड फ्रंट विंडशील्ड, स्कॉवयर-ऑफ व्हील और वार्प के अंदर छिपी मस्कुलर साइड क्लैडिंग मिलती है।

>> इसमें 17-इंच के एलॉय व्हील मिलेंगे। इसकी लंबाई लगभग 4,300 mm, चौड़ाई 1,800 mm और ऊंचाई 1,600 mm हो सकती है। eVX में सिंगल और डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दोनों उपलब्ध होंगे। इसे यूरोप और जापान जैसे इंटरनेशनल मार्केट के लिए आरक्षित किया जा सकता है। eVX को 60 किलोवाट ली-आयन बैटरी पैक से लैस किया जा सकता है, जो लगभग 500 किमी की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।

>> इसे टोयोटा के 40PL से प्राप्त 27L आर्किटेक्चर पर तैयार किया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई फोटोज में दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन लेआउट भी दिखाया गया है। इसका मुकाबला अपकमिंग महिंद्रा XUV700 बेस्ड इलेक्ट्रिक SUV, हुंडई क्रेटा बेस्ड ईवी, टाटा कर्व ईवी, होंडा एलिवेट ईवी, किआ सेल्टोस ईवी जैसे दूसरे इलेक्ट्रिक मॉडल से होगा। 2025 और 2026 में शून्य-उत्सर्जन व्हीकल को लॉन्च करने की योजना है। 

(मंजू कुमारी)
 

Similar News