eVitara SUV: जनवरी में एंट्री करेगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार, टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद
मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में लॉन्च कर सकती है। खबरों के मुताबिक, कंपनी पहली प्रोडक्शन-स्पेक इलेक्ट्रिक SUV पेश करेगी।
Maruti eVitara Electric SUV Launch In 2025: मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में लॉन्च कर सकती है। खबरों के मुताबिक, कंपनी पहली प्रोडक्शन-स्पेक इलेक्ट्रिक SUV पेश करेगी। इस नई ऑल-इलेक्ट्रिक SUV का नाम ई-विटारा (eVitara) होगा। eVitara ने हाल ही में इटली के मिलान में डेब्यू किया है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की टेस्टिंग चल रही है। हाल ही में इसे हरियाणा के गुड़गांव में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। eVitara के जासूसी फोटोज से पता चलता है कि पिछले टेस्ट म्यूल की तरह इसे भी कैमोफ्लेज में लपेटा गया था।
टेस्टिंग के दौरान डिजाइन से उठा पर्दा
>> इस इलेक्ट्रिक कार में इसके मजबूत डिजाइन एलमेंट के कारण इसकी सड़क पर मौजूदगी काफी अच्छी है। डिजाइन के लिहाज से हाल ही में लॉन्च की गई eVitara में एक आकर्षक स्पोर्टी फेशिया दिया है, जिसमें एक बंद ग्रिल दी है। इसमें LED DRLs के साथ हेडलाइट्स दी है जो इसे मस्कुलर बनाती हैं। बम्पर में फॉग लाइट के साथ बुल बार के आकार में एक ओपनिंग शामिल है।
ये भी पढ़ें... वेन्यू, एक्सटर, ऑरा, वरना से ज्यादा लोगों को ये SUV आ रही पसंद, फिर सेल्स में अव्वल
>> इसकी लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, चौड़ाई 1,635mm और इसका व्हीलबेस 2,700mm लंबा होगा। न्यूनतम ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है। इसका कर्ब वजन 1,702 किलोग्राम और 1,899 किलोग्राम के बीच है। चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक हैं। व्हील साइज 19-इंच तक होगा। भारत में देखे गए मॉडल में 18-इंच व्हील दिखे। इस पर 225/55 MRF वांडरर टायर लगे थे। चार्जिंग पोर्ट सामने के बाएं क्वार्टर पैनल पर स्थित है।
ये भी पढ़ें... बोलेरो, थार और न्यू XUV3XO को छोड़ इस कार के पीछे पड़े ग्राहक, बना दिया नंबर-1
मारुति ई-विटारा के संभावित फीचर्स
डिजाइन के लिहाज से ई-विटारा में चारों तरफ मोटी क्लैडिंग, चंकी व्हील आर्च, Y-शेप्ड LED हेडलैंप, कनेक्टेड टेललैंप और मोटा रियर बंपर है। फिर, चार्जिंग पोर्ट फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर लगा है। रियर डोर हैंडल की बात करें तो वे C-पिलर पर स्थित हैं। इसमें डुअल डैशबोर्ड स्क्रीन, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 ADAS सूट के साथ फीचर-पैक केबिन मिलेगा। इसमें 49kWh और 61kWh पैक मिलेगा। सुजुकी ई-विटारा मिलान में EICMA 2024 में पेश की गई थी।
(मंजू कुमारी)