Mahindra Sales: देश के अंदर इस कंपनी की SUV का दबदबा कायम, नवंबर सेल्स में 16% इजाफा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नंवबर 2024 सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। पिछले कुछ महीनों की तरह इस बार भी कंपनी की सेल्स में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है।

By :  Desk
Updated On 2024-12-02 18:36:00 IST
Mahindra Sales November 2024

Mahindra Sales November 2024: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नंवबर 2024 सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। पिछले कुछ महीनों की तरह इस बार भी कंपनी की सेल्स में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है। बीते महीने कंपनी की सेल्स में 16% की ईयरली ग्रोथ रही। कंपनी ने नवंबर में कुल 79083 वाहनों की सेल्स दर्ज की है, जिसमें एक्सपोर्ट भी शामिल है। कंपनी SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा कार बेच रही है। इसकी स्कॉर्पियो, बोलेरो, थार के साथ न्यू XUV3XO बहुत पसंद की जा रही है।

महिंद्रा ने यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने 46222 व्हीकल्स की सेल्स की है। ये सेल्स घरेलू मार्केट में की है। जिसके बाद कंपनी की कुल सेल्स में 16% का इजाफा हुआ है। कमर्शियल व्हीकल के लिए डोमेस्टिक सेल्स 22042 यूनिट्स की रही है। चलिए कंपनी की सेल्स डेटा पर एक नजर डालते हैं।

ये भी पढ़ें... इस सस्ती SUV के सभी वैरिएंट की कीमतें रिलीज, यहां फटाफटा देख लें लिस्ट

यूटिलिटी व्हीकल की डिमांड बढ़ी
महिंद्रा पीवी की बिक्री में कंपनी के यूटिलिटी व्हीकल लाइनअप की हिस्सेदारी रही है। हाल के महीनों में कार या वैन की बिक्री नहीं हुई। नवंबर 2024 में यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री 46,222 यूनिट रही, जो नवंबर 2023 में बेची गई 39,981 यूनिट से 16% अधिक है। अप्रैल से नवंबर 2024 की अवधि के दौरान, 3,60,936 यूनिट की बिक्री हुई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में बेची गई 2,98,593 यूनिट से 21% की YTD वृद्धि है। थार रॉक्स, स्कॉर्पियो/N और XUV 700 ने इन बढ़ी हुई बिक्री में शानदार योगदान दिया है।

ये भी पढ़ें... इस बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के नाम से होगा इवेंट, जानिए इसमें कितनी कंपनी आ रहीं

LCV की डिमांड में गिरावट आई
कमर्शियल व्हीकल (CV) सेगमेंट में महिंद्रा ने ओवरऑल डिमांड में भी सुधार देखा है, जबकि LCV<2T की बिक्री में साल-दर-साल 24% की गिरावट आई है। इस सेगमेंट में एलसीवी की बिक्री नवंबर 2023 में बेची गई 4,083 इकाइयों से घटकर 3,098 इकाई रह गई। इसके YTD बिक्री प्रदर्शन में भी कोई पॉजीविटी नहीं रही, जो कि फाइनेंशियल ईयर 24 में बेची गई 29,047 इकाइयों से 10% YTD घटकर वित्त वर्ष 25 में 26,225 इकाई रह गई।

(मंजू कुमारी)

Similar News