Mahindra Sales: बोलेरो, थार और न्यू XUV3XO को छोड़ इस कार के पीछे पड़े ग्राहक, बना दिया नंबर-1

महिंद्रा ने अपनी नवंबर सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए एक बार फिर स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही।

By :  Desk
Updated On 2024-12-07 17:30:00 IST
Mahindra Sales Breakup

Mahindra Sales Breakup November 2024: महिंद्रा ने अपनी नवंबर सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए एक बार फिर स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। हालांकि, कंपनी के लिए अक्टूबर की तुलना में ज्यादातर मॉडल की सेल्स कम हो गई। जबकि थार की सेल्स में अक्टूबर की तुलना में इजाफा हुआ है। बता दें कि कंपनी भारतीय बाजार में कुल 7 मॉडल बेच रही है। इसमें एक इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल है। चलिए आपको सबसे पहले महिंद्रा की सेल्स के आंकड़े दिखाते हैं।

Mahindra Sales Breakup

महिंद्रा सेल्स की बात करें तो 

स्कॉर्पियो की नवंबर में 12,704 यूनिट बिकीं। वहीं अक्टूबर में ये आंकड़ा 15,677 यूनिट और सितंबर में ये आंकड़ा 14,438 यूनिट का था। XUV700 की नवंबर में 9,100 यूनिट बिकीं। वहीं अक्टूबर में ये आंकड़ा 10,435 यूनिट और सितंबर में ये आंकड़ा 9,646 यूनिट का था। थार की नवंबर में 8,708 यूनिट बिकीं। वहीं अक्टूबर में ये आंकड़ा 7,944 यूनिट और सितंबर में ये आंकड़ा 8,843 यूनिट का था।

ये भी पढ़ें... डिजायर, ऑरा और टिगोर से माइलेज में कितनी बेहतर है? जानिए पूरी डिटेल

XUV 3XOकी नवंबर में 7,656 यूनिट बिकीं। वहीं अक्टूबर में ये आंकड़ा 9,562 यूनिट और सितंबर में ये आंकड़ा 9,000 यूनिट का था। बोलेरो निओ की नवंबर में 7,045 यूनिट बिकीं। वहीं अक्टूबर में ये आंकड़ा 9,849 यूनिट और सितंबर में ये आंकड़ा 8,180 यूनिट का था। XUV400 EV की नवंबर में 1,000 यूनिट बिकीं। वहीं अक्टूबर में ये आंकड़ा 1,000 यूनिट और सितंबर में ये आंकड़ा 948 यूनिट का था।

ये भी पढ़ें... मारुति, हुंडई से महिंद्रा तक, इन 6 कंपनियों कार जनवरी 2025 से हो जाएंगी महंगी

मराजो की नवंबर में 9 यूनिट बिकीं। वहीं अक्टूबर में ये आंकड़ा 37 यूनिट और सितंबर में ये आंकड़ा 7 यूनिट का था। इस तरह महिंद्रा ने नवंबर में कुल 46,222 यूनिट बेचीं। वहीं अक्टूबर में ये आंकड़ा 54,504 यूनिट और सितंबर में ये आंकड़ा 51,062 यूनिट का था। बता दें कि कंपनी अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कार BE 6e और XEV 9e भी भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुकी है।

(मंजू कुमारी)

Similar News