Mahindra EVs: महिंद्रा ने 2 नई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से पर्दा उठाया, जानें कब लॉन्च होंगी 500KM रेंज वाली ये कारें

Mahindra EVs: महिंद्रा भारतीय बाजार में जल्द ही 2 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। 26 नवंबर को चेन्नई में होने वाले एक इवेंट में इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों को पेश किया जाएगा।

By :  Desk
Updated On 2024-11-05 17:26:00 IST
mahindra be 6e and xev 9e teaser out

Mahindra EVs: महिंद्रा भारतीय बाजार में जल्द ही 2 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। 26 नवंबर को चेन्नई में होने वाले एक इवेंट में इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों को पेश किया जाएगा। इसके बाद महिंद्रा की XEV और BE सीरीज़ के तहत इन गाड़ियों को XEV 9e और BE 6e के नाम से लॉन्च किया जाएगा। महिंद्रा ने आधिकारिक तौर इसकी जानकारी शेयर की है। आइए, जानते हैं इन दोनों मॉडल्स में क्या होगा खास?

Mahindra का नया टीजर जारी
महिंद्रा के नए टीजर में दिखाया गया है कि कंपनी BE.05 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड एक प्रोडक्शन-रेडी ईवी को BE 6e नाम से पेश करेगी। वहीं, XUV.e9 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में XEV 9e के नाम से उतारा जाएगा। इनमें से XEV 9e कूप-स्टाइल एसयूवी होगी।

Full View

1) नई Mahindra EV का डिजाइन
दोनों मॉडलों का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक स्टाइल के साथ तैयार किया गया है। इनमें आकर्षक एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, कनेक्टेड लाइट बार और ईवी-स्पेसिफिक फ्रंट फेसिया दिया गया है। इसके अलावा स्पोर्टी साइड प्रोफाइल, बड़ी खिड़कियां और स्टेप-रेक्ड फ्रंट विंडशील्ड इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं।

2) फीचर्स और ड्राइविंग रेंज
Mahindra XEV 9e और Mahindra BE 6e के फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इनका प्रोडक्शन-रेडी वर्जन टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। उम्मीद है कि ये दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी बेहतरीन फीचर्स और अच्छी ड्राइविंग रेंज प्रदान करेंगी।

3) संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Mahindra BE 6e के दो बैटरी ऑप्शन 60 kWh और 79 kWh के साथ आने की संभावना है। इसमें वैलेओ का इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकता है, जो 231 एचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इसकी अनुमानित ड्राइविंग रेंज 450 से 500 किमी हो सकती है। 

4) इन कारों से होगा मुकाबला? 
भारतीय बाजार में महिंद्रा की नई गाड़ियों का मुकाबला Tata Curvv EV से होगा। वहीं, Mahindra XEV 9e के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स XUV.e9 कॉन्सेप्ट के समान होने का अनुमान है।

महिंद्रा की ये नई इलेक्ट्रिक एसयूवी शानदार डिजाइन, एडवांस फीचर्स और लंबी रेंज के साथ नया विकल्प होंगी।

(मंजू कुमारी)
 

Similar News