Kia February Sales: नई सिरोस का सेल्स में कमाल, लेकिन ये छोटी SUV बनी कंपनी की नबंर-1 कार

किआ मोटर्स ने अपनी फरवरी सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने अच्छी खबर आई है। इसे सालाना आधार पर करीब 24% की ग्रोथ मिली है।

By :  Desk
Updated On 2025-03-02 19:32:00 IST
Kia India February 2025 Sales

Kia India February 2025 Sales: किआ मोटर्स ने अपनी फरवरी 2025 सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने अच्छी खबर आई है। इसे सालाना आधार पर करीब 24% की ग्रोथ मिली है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 6 मॉडल बेच रही है। इसमें सोनेट, सेल्टोस, सिरोस, कैरेंस, कार्निवल और EV6 शामिल हैं। इसमें उसकी इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। किआ ने फरवरी में कुल 25,026 गाड़ियां बेचीं। जबकि, फरवरी 2024 में ये आंकड़ा 20,200 यूनिट का था। यानी कंपनी ने 4,826 गाड़ियां ज्यादा बेचीं। सोनेट कंपनी के लिए बेस्ट सेलिंग कार रही। जिसकी कीमत 8 लाख रुपए है। चलिए किआ की सेल्स पर फटाफट एक नजर डालते हैं।

सोनेट कंपनी की नंबर-1 कार रही
सोनेट की फरवरी 2025 में 7,598 यूनिट बिकीं, जबकि जनवरी 2024 में इसकी 9,102 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 1,504 यूनिट कम बिकीं और इसे 16.52% की ईयरली डिग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 30.36% रहा। सेल्टोस की फरवरी 2025 में 6,446 यूनिट बिकीं, जबकि जनवरी 2024 में इसकी 6,265 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 181 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 2.89% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 25.76% रहा।

ये भी पढ़ें... फरवरी में इस कंपनी की SUVs को जमकर मिले ग्राहक, 50 हजार कार बेच डालीं

ऑल न्यू सिरोस की शानदार सेल्स
सिरोस की फरवरी 2025 में 5,425 यूनिट बिकीं। वहीं, इसका मार्केट शेयर 21.68% रहा। कैरेंस की फरवरी 2025 में 5,318 यूनिट बिकीं, जबकि जनवरी 2024 में इसकी 4,832 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 486 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 10.06% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 21.25% रहा। कार्निवल की फरवरी 2025 में 239 यूनिट बिकीं। वहीं, इसका मार्केट शेयर 0.96% रहा।

ये भी पढ़ें... भारत में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज पर 140Km की रेंज और स्मार्ट फीचर्स से लैस

इलेक्ट्रिक EV6 का खाता नहीं खुला
EV6 की फरवरी 2025 में 00 यूनिट बिकीं, जबकि जनवरी 2024 में इसकी 1 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 1 यूनिट कम बिकीं और इसे 00% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इस तरह कंपनी की फरवरी 2025 में कुल 25,026 यूनिट बिकीं, जबकि जनवरी 2024 में इसकी 20,200 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 4,826 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 23.89% की ईयरली ग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)

Similar News