Best Mileage Bikes: ये हैं भारत की शानदार माइलेज बाइक, धांसू इंजन के साथ कीमतें 70 हजार से शुरू

Best Mileage Bikes: हीरो स्प्लेंडर, टीवीएस रेडॉन, होंडा साइन 125 बाइक माइलेज, परफॉर्मेंस और डिजाइन डेली राइडिंग के लिए आदर्श हैं। ये आपके बजट में फिट हो सकती हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-12-21 14:53:00 IST
Best Mileage Bikes

Best Mileage Bikes: क्या आप डेली यूज के लिए ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो कम कीमत में बेहतरीन माइलेज दे? अगर हां, तो यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आज हम आपको तीन ऐसी बाइकों के बारे में बताएंगे, जो बजट में फिट होने के साथ-साथ शानदार माइलेज भी देती हैं। ये मोटरसाइकिलें न केवल दमदार इंजन से लैस हैं, बल्कि आपके रोजाना सफर को भी आसान बना सकती हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में...

1. TVS Radeon 
कम्यूटर सेगमेंट में यह बाइक आकर्षक डिजाइन और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। TVS Radeon की कीमत ₹70,043 से ₹83,620 (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसमें 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 8.08PS पावर और 8.7Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 73 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है और इसमें एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ड्रम ब्रेक और सुरक्षा के लिए ड्यूल टोन रंगों जैसे स्टाइलिश विकल्प मिलते हैं। इस बाइक के रंगों में स्टारलाइट ब्लू, मेटल ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...कावासाकी ने इस मोटरसाइकिल की कीमत 1.14 लाख रुपए घटाई, जानिए अब नई कीमत

2. Hero Super Splendor
हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक की कीमत ₹81,000 से ₹86,298 (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसमें 124.7cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 10.7PS पावर और 10.6Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ लगभग 60 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और साइड-स्टैंड कट-ऑफ जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। हालांकि, इसमें डिस्क ब्रेक ऑप्शन नहीं है।

ये भी पढ़ें...किआ की दमदार एसयूवी भारत में जल्द करेगी डेब्यू; जानें इसके प्रीमियम और एडवांस फीचर

3. Honda Shine 125
होंडा शाइन 125 भारतीय बाजार में ₹78,687 से ₹82,687 (एक्स-शोरूम) के बीच उपलब्ध है। इसमें 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड पेट्रोल इंजन है, जो 10.7PS पावर और 11Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ करीब 55 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और इंजन किल स्विच जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ड्रम और डिस्क ब्रेक के ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। यह बाइक ब्लैक, जेनी ग्रे मेटैलिक और डीसेंट ब्लू मेटैलिक रंगों में उपलब्ध है।
(मंजू कुमारी)

Similar News