Hyundai Sales: वेन्यू, एक्सटर, ऑरा, वरना से ज्यादा लोगों को ये SUV आ रही पसंद, फिर सेल्स में अव्वल

हुंडई ने नवंबर सेल्स का ब्रेकअप डेटा रिलीज कर दिया है। कंपनी के लिए क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है। चलिए आपको सेल्स डेटा दिखाते हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-12-07 17:40:00 IST
Hyundai Sales Breakup November 2024

Hyundai Sales Breakup November 2024: हुंडई ने नवंबर सेल्स का ब्रेकअप डेटा रिलीज कर दिया है। कंपनी के लिए क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है। ये SUV सेगमेंट में भी लगातार नंबर-1 पोजीशन पर बनी हुई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपए है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 10 मॉडल बेच रही है। इसमें उसकी एक इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 भी शामिल है। कंपनी के लिए क्रेटा के अलावा वेन्यू और एक्सटर सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs रहीं। चलिए आपको इसकी सेल्स के डेटा दिखाते हैं।

Hyundai Sales Breakup November 2024

हुंडई सेल्स की बात करें तो क्रेटा की नवंबर 2024 में 15,452 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 17,497 यूनिट का था।  वेन्यू की नवंबर 2024 में 9,754 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 10,901 यूनिट का था।  एक्सटर की नवंबर 2024 में 5,747 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 7,127 यूनिट का था।  ग्रैंड i10 निओस की नवंबर 2024 में 5,667 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 6,235 यूनिट का था। 

ये भी पढ़ें... मारुति, हुंडई से महिंद्रा तक, इन 6 कंपनियों कार जनवरी 2025 से हो जाएंगी महंगी

i20 की नवंबर 2024 में 3,925 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 5,354 यूनिट का था।  ऑरा की नवंबर 2024 में 4,248 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 4,805 यूनिट का था। अल्काजार की नवंबर 2024 में 2,134 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 2,204 यूनिट का था।  वरना की नवंबर 2024 में 1,213 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 1,272 यूनिट का था।

ये भी पढ़ें... पंच और स्कॉर्पियो को छोड़ इस मॉडल को खरीदने टूटे लोग, नवंबर में रही सबसे आगे

टक्सन की नवंबर 2024 में 84 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 141 यूनिट का था।  आयोनिक 5 की नवंबर 2024 में 22 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 32 यूनिट का था। इस तरह नवंबर में कंपनी ने कुल 48,246 यूनिट बेची। जबकि अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 55,568 यूनिट का था। हालांकि, पिछले 6 महीने के दौरान हुंडई की ये सबसे कम सेल्स भी रही।

(मंजू कुमारी)

Similar News