Top Selling Car: नवंबर में हुआ बड़ा उलटफेर; अर्टिगा, क्रेटा, पंच को छोड़ लोगों ने इस कार को बनाया नंबर-1

Top Selling Car iNovember
X
Top Selling Car iNovember
पिछले महीने यानी नवंबर में लोगों ने जिस कार को सबसे ज्यादा खरीदा वो मारुति बलेनो है। लंबे वक्त के बाद एक बार फिर बलेनो देश की नंबर-1 कार बनने में सफल रही।

Top Selling Car in November 2024: पिछले महीने यानी नवंबर में लोगों ने जिस कार को सबसे ज्यादा खरीदा वो मारुति बलेनो है। लंबे वक्त के बाद एक बार फिर बलेनो देश की नंबर-1 कार बनने में सफल रही। हुंडई क्रेटा देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। वहीं, SUV सेगमेंट में ये सबसे ऊपर रही। चौंकाने वाली बात ये रही कि पिछले 2 महीने से नंबर-1 पोजीशन पर रहने वाली मारुति अर्टिगा नंबर-5 पर पहुंच गई। वहीं, स्विफ्ट और वैगनआर जैसे मॉडल को डिग्रोथ का सामना करना पड़ गया है।

Top Selling Car iNovember
Top Selling Car iNovember

नवंबर में टॉप-10 कारों की सेल्स के आंकड़े

>> टॉप-10 कारों की सेल्स की बात करें तो मारुति बलेनो की पिछले महीने 16,293 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 12,961 यूनिट का था। इसे 26% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई क्रेटा की पिछले महीने 15,452 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 11,814 यूनिट का था। इसे 31% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा पंच की पिछले महीने 15,435 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 14,383 यूनिट का था। इसे 7% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा नेक्सन की पिछले महीने 15,329 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 14,916 यूनिट का था। इसे 3% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें... जनवरी से महंगी हो जाएगी धड़ल्ले से बिकने वाली ये SUV, मौजूदा कीमत सिर्फ 6 लाख रुपए

>> मारुति अर्टिगा की पिछले महीने 15,150 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 12,857 यूनिट का था। इसे 18% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति ब्रेजा की पिछले महीने 14,918 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 13,393 यूनिट का था। इसे 11% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति फ्रोंक्स की पिछले महीने 14,882 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 9,867 यूनिट का था। इसे 51% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें... देश के अंदर मची इन टू-व्हीलर्स को खरीदने की लूट, पहली बार 10 लाख यूनिट बिकीं

>> मारुति स्विफ्ट की पिछले महीने 14,737 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 15,311 यूनिट का था। इसे 4% की ईयरली डिग्रोथ मिली। मारुति वैगनआर की पिछले महीने 13,982 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 16,567 यूनिट का था। इसे 16% की ईयरली डिग्रोथ मिली। महिद्रा स्कॉर्पियो की पिछले महीने 12,704 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 12,185 यूनिट का था। इसे 4% की ईयरली ग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story