Kia EV6: फुल चार्ज पर 700Km दौड़ने वाली कार पर आया 15 लाख रुपए का डिस्काउंट, देखें पूरा ऑफर

किआ इंडिया अपनी इलेक्ट्रिक कार EV6 पर इस महीने 15 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में ये एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है।

By :  Desk
Updated On 2024-09-18 17:04:00 IST
Kia Electric Car Discounts

Huge Discounts On Kia EV6 Electric Car: किआ इंडिया अपनी इलेक्ट्रिक कार EV6 पर इस महीने 15 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में ये एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है। पिछले कुछ महीने से इसकी सेल्स में कमी आई है। हालांकि, पिछले 6 महीने (मार्च से अगस्त) के दौरान इसकी कुल 100 यूनिट बिकी हैं। अब कंपनी इसी सेल्स बढ़ाने और स्टॉक खत्म करने के लिए बड़ा डिस्काउंट दे रही है। किआ भारत में नई फ्लैगशिप 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी EV9 लॉन्च करने की योजना बना रही है।

EV6 क्रॉसओवर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 61 लाख रुपए है। दिल्ली में ऑन-रोड कीमत करीब 74 लाख रुपए है। ऐसे में कंपनी की डीलरशिप पर इसकी कीमत में 15 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे डीलरशिप से करीब 55 लाख से 60 लाख रुपए की कीमत पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने लॉन्च के वक्त इसकी सिर्फ 100 यूनिट बेचने का प्लान बनाया था।

सिंगल चार्ज पर 708 किलोमीटर की रेंज

>> भारत में बेची जा रही ऑल इलेक्ट्रिक EV6 कार में 77.4 kWh का सिंगल बैटरी पैक लगा है। दुनियाभर में किआ की इस क्रॉसओवर की WLTP सर्टिफाइड रेंज 528Km प्रति चार्ज है। हालांकि, भारत में इम्पोर्ट किए जा रहे मॉडल ने ARAI की टेस्टिंग के दौरान सिंगल चार्ज में 708 किलोमीटर की रेंज हासिल कर ली है। इसके RWD वैरिएंट में सिंगल मोटर लगी है, जो 229 bhp पावर और 350 Nm टॉर्क जेनरेट करती है। वहीं, AWD वैरिएंट में डुअल मोटर दी है।

>> ये कार 325 bhp पावर और 605 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसे 50 kW DC फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 73 मिनट 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। किआ EV6 में LED DRLs स्ट्रिप, LED हेडलैंप्स, सिंगल स्लैट ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला चौड़ा एयरडैम, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक्ड-आउट पिलर्स और ORVMs, टेललाइट्स और डुअल टोन बंपर्स दिए गए हैं।

>> इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नया दो स्पोक वाला मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, AC के लिए टच कंट्रोल, ट्रांसमिशन के लिए रोटरी डायल और सेंटर कंसोल पर लगा स्टार्ट-स्टॉप बटन मिलेंगे। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई कोना EV, MG ZS इलेक्ट्रिक से होता है। 

(मंजू कुमारी)

Similar News