Car AC Tips: खड़ी कार में 1 घंटे AC चलाकर बैठे रहें तो इतने रुपए का पेट्रोल हो जाएगा धुंआ

बिना AC चलाए आप कार के अंदर नहीं बैठ सकते। ऐसे में खड़ी कार में AC चलाने पर कितना पेट्रोल खर्च होता है, इस बारे में आपको पता होना चाहिए।

By :  Desk
Updated On 2024-05-29 18:29:00 IST
Car AC Tips

Car AC Tips: प्रचंड गर्मी के सामने कई घरों के साथ कार के AC ने भी काम करना बंद कर दिया है। इसके बाद भी गर्मी से राहत के लिए AC जरूरी है। कई बार हम जब कार से बाहर जाते हैं तब कार में इंतजार करने के लिए उसे खड़ा करके अंदर बैठ जाते हैं। हालांकि, अब ऐसा नहीं किया जा सकता है। बिना AC चलाए आप कार के अंदर नहीं बैठ सकते। ऐसे में खड़ी कार में AC चलाने पर कितना पेट्रोल खर्च होता है, इस बारे में आपको पता होना चाहिए।

कार के इंजन से नहीं पड़ेगा फर्क
अगर आप अपनी खड़ी कार में 1 घंटे AC चलाते हैं तब कितने लीटर या कितने रुपए का पेट्रोल खर्च हो जाएगा। हम आपको इसका पूरा गणित समधा रहे हैं। साथ ही, आपकी कार में कितने CC का इंजन है, वो कितने पेट्रोल खर्च करेगा, इस बात को भी समझिए। क्या खड़ी कार में AC चलाने पर कार के इंजन पर भी कोई असर हो सकता है, इस बात का भी पता लगाते हैां।

1 लीटर में 1 घंटे चलेगा AC
अगर खड़ी कार में AC चलाया जाए तो बहुत सारा पेट्रोल खर्च हो जाएगा, यदि आप ऐसा सोचते हैं तब आपको सोचना एकदम गलत है। दरअसल, आपकी कार में इंजन 1.2-लीटर है या 1.5 लीटर, दोनों में एक बराबर पेट्रोल खर्च होगी। दरअसल खड़ी कार में AC चलाने पर हर घंटा लगभग 1 लीटर पेट्रोल खर्च होता है। अब आपके शहर में पेट्रोल की कीमत कितनी है, उस हिसाब से आप कैलकुलेशन कर सकते हैं। जैसे, यदि पेट्रोल 100 रुपए लीटर है तब 100 रुपए खर्च होंगे।

इंजन का सर्विस होना बहुत जरूरी
खड़ी कार में AC चलाने से पहले आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि कार की सर्विस हो। यदि आपको कार पुरानी है या उसकी सर्विस नहीं हुई है तब उसे खड़ी करके लंबे समय तक AC नहीं चला सकते। यदि आप ऐसा करते हैं तब 1 से 2 घंटे AC चलने के बाद उसमें खराबी आ सकती है। नई कार में ऐसा नहीं है। इसलिए आप अपनी कार की सर्विस जरूर कराकर रखें।

(मंजू कुमारी)

Similar News