Electric Bus: स्विच मोबिलिटी ने पेश की दो लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें, जानें EiV12 और E1S में क्या होगा खास?

Electric Bus: स्विच मोबिलिटी, हिंदुजा समूह की अशोक लेलैंड की एसोसिएट कंपनी है और यह पहले से कुछ इलेक्ट्रिक बसें बेच रही है। E1 को यूरोपीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है।

By :  Desk
Updated On 2024-12-14 16:25:00 IST
SWITCH Mobility Bus

Electric Bus: ऑटो कंपनी स्विच मोबिलिटी (SWITCH Mobility) ने हाल ही में अपनी 2 नई इलेक्ट्रिक बसें EiV12 और E1 को लॉन्च किया है। इन बसों का अनावरण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। ये लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें न केवल भारत बल्कि वैश्विक बाजार, खासतौर से यूरोपीय देशों में भी पेश की जाएंगी। 

बता दें कि स्विच मोबिलिटी, हिंदुजा समूह की अशोक लेलैंड की एसोसिएट कंपनी है और यह पहले से कुछ इलेक्ट्रिक बसें बेच रही है। हालांकि, इन नई बसों की कीमतों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उनके तकनीकी और डिजाइन विवरण सामने आ चुके हैं। आइए इन बसों के बारे में विस्तार से जानते हैं... 

ये भी पढ़ें... 5 लाख से कम प्राइस में मिल रही CNG इंजन वाली मारुति कार, 34 km का धांसू माइलेज

EiV12 और E1: मुख्य विशेषताएं

  • EiV12 इलेक्ट्रिक बस को 400 kWh से अधिक की स्केलेबल बैटरी कैपेसिटी के साथ तैयार किया गया है, जो इसे शहरी परिवहन के लिए आदर्श बनाती है। यह बस अधिकतम 39 यात्रियों को बैठने की सुविधा प्रदान करती है, जिसमें विकलांग व्यक्तियों के लिए व्हीलचेयर के साथ एंट्री करने और पार्किंग की सुविधा शामिल है। 
  • महिलाओं के लिए स्पेशयली 5 सीटें रिजर्व की गई हैं, जिससे इसे और अधिक यूजर-सेंट्रिक बनाया गया है। यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस में 5 सीसीटीवी कैमरे और एक पैनोरमिक ग्लास फील्ड दी गई है। IP67 प्रमाणित बैटरी और डुअल-पॉइंट चार्जिंग सिस्टम के साथ, यह बस तेज़ और सुरक्षित चार्जिंग सुनिश्चित करती है

ये भी पढ़ें...31 दिसंबर के बाद महंगी हो जाएगी ये SUV, अभी सिर्फ 5.99 लाख रुपए कीमत

E1: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केंद्रित
E1 को यूरोपीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है। यह SWITCH Mobility की योजना का हिस्सा है, जिसमें वह मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में भी अपने ऑपरेशन का विस्तार करना चाहता है। स्विच मोबिलिटी की ये नई इलेक्ट्रिक बसें एडवांस तकनीक और यात्री सुविधाओं के साथ डिजाइन की गई हैं। EiV12 का भारतीय निर्माण और शहरी उपयोग के लिए अनुकूल डिज़ाइन इसे घरेलू बाजार में मजबूत स्थिति प्रदान करेगा, जबकि E1 अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी की उपस्थिति को और बढ़ाएगी।

(मंजू कुमारी)

Similar News