Electric Car Sales: टाटा के आसपास भी कोई नहीं; लेकिन महिंद्रा, KIA, ऑडी, मर्सिडीज पर भारी पड़ी ये कंपनी

जुलाई 2024 के महीने में कुल इलेक्ट्रिक कार रिटेल सेल्स 7,541 यूनिट रही, जो जुलाई 2023 में बेची गई 7,768 यूनिट से कम है। चलिए एक बार ईवी सेल्स पर नजर डालते हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-08-23 16:33:00 IST
Electric Car Sales July 2024

Electric Car Sales July 2024: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने जुलाई 2024 में हुई इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। जुलाई 2024 में कार रिटेल सेल्स में डबल फिगर में ईयरली और मंथली ग्रोथ दर्ज की गई है, जबकि इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में सालाना आधार पर 2.92% की गिरावट आई है। जुलाई 2024 के महीने में कुल इलेक्ट्रिक कार रिटेल सेल्स 7,541 यूनिट रही, जो जुलाई 2023 में बेची गई 7,768 यूनिट से कम है। जून 2024 में बेची गई 6,894 यूनिट की तुलना में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में मासिक आधार पर 9.38% की ग्रोथ हुई है। चलिए एक बार ईवी सेल्स पर नजर डालते हैं।

Electric Car Sales July 2024

इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेल्स की बात करें तो टाटा मोटर्स ने जुलाई 2024 में 4,775 गाड़ियां बेचीं। जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 5,471 यूनिट का था। यानी इसकी 696 यूनिट कम बिकीं और इसे 12.72% की ईयरली डिग्रोथ मिली। MG मोटर्स ने जुलाई 2024 में 1,522 गाड़ियां बेचीं। जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 1,237 यूनिट का था। यानी इसकी 285 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 23.04% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा ने जुलाई 2024 में 487 गाड़ियां बेचीं। जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 379 यूनिट का था। यानी इसकी 108 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 28.50% की ईयरली ग्रोथ मिली।

BYD ने जुलाई 2024 में 341 गाड़ियां बेचीं। जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 118 यूनिट का था। यानी इसकी 223 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 188.98% की ईयरली ग्रोथ मिली। सिट्रोन ने जुलाई 2024 में 155 गाड़ियां बेचीं। जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 223 यूनिट का था। यानी इसकी 68 यूनिट कम बिकीं और इसे 30.49% की ईयरली डिग्रोथ मिली। BMW ने जुलाई 2024 में 70 गाड़ियां बेचीं। जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 107 यूनिट का था। यानी इसकी 37 यूनिट कम बिकीं और इसे 34.58% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

Electric Car Sales July 2024

हुंडई ने जुलाई 2024 में 55 गाड़ियां बेचीं। जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 116 यूनिट का था। यानी इसकी 61 यूनिट कम बिकीं और इसे 52.59% की ईयरली डिग्रोथ मिली। वोल्वो ने जुलाई 2024 में 40 गाड़ियां बेचीं। जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 35 यूनिट का था। यानी इसकी 5 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 14.29% की ईयरली ग्रोथ मिली। मर्सिडीज ने जुलाई 2024 में 30 गाड़ियां बेचीं। जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 37 यूनिट का था। यानी इसकी 7 यूनिट कम बिकीं और इसे 18.92% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

ऑडी ने जुलाई 2024 में 17 गाड़ियां बेचीं। जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 9 यूनिट का था। यानी इसकी 8 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 88.89% की ईयरली ग्रोथ मिली। किआ ने जुलाई 2024 में 16 गाड़ियां बेचीं। जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 29 यूनिट का था। यानी इसकी 13 यूनिट कम बिकीं और इसे 44.83% की ईयरली डिग्रोथ मिली। वहीं, जुलाई 2024 में अन्य कंपनियों ने 33 गाड़ियां बेचीं। जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 7 यूनिट का था। यानी इसकी 26 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 371.43% की ईयरली ग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)
 

Similar News