BYD e6 MPV: बीवाईडी ने जारी किया नई गाड़ी का टीजर, दिवाली तक लॉन्च होगा फेसलिफ्ट मॉडल

BYD e6 MPV: बीवाईडी इंडिया अपनी e6 MPV के फेसलिफ्ट वर्जन को इसी साल दिवाली के मौके पर लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन में कई बड़े बदलाव किए हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-08-31 19:08:00 IST
BYD e6 facelift

BYD e6 MPV: बीवाईडी इंडिया ने अपनी e6 MPV के फेसलिफ्ट वर्जन का टीजर जारी कर दिया है, यह शानदार गाड़ी के दिवाली तक लॉन्च होने की उम्मीद है। e6, BYD का भारत में पहला मॉडल था, जिसे शुरुआत में केवल कमर्शियल यूज के लिए सेल किया गया और बाद में सितंबर 2022 में आम खरीदारों के लिए भी उपलब्ध हो गई। 

कंपनी ने इस फेसलिफ्टेड e6 को जुलाई में इंडोनेशिया के GAIKINDO इंटरनेशनल ऑटो शो (GIIAS) में पेश किया और लॉन्च किया था। इंडोनेशिया में इसे "M6" नाम से बेचा जाता है। संभव है कि भारत में भी BYD इसी नाम से कार लॉन्च करे। इस फेसलिफ्ट में बाहरी और आंतरिक डिज़ाइन में कई बड़े बदलाव किए गए।

फेसलिफ्टेड e6 के इंटीरियर और एक्सटीरियर अपडेट्स
नया फ्रंट डिज़ाइन: फेसलिफ्ट में नए फुल-एलईडी हेडलैम्प्स के साथ रिवाइज़्ड एलईडी डीआरएल सिग्नेचर और एक साटन ट्रिम मिलता है, जिस पर BYD का लोगो है।
बंपर अपडेट्स: सामने और पीछे के बंपर्स में अधिक कंटूर्ड एयर वेंट्स और नए क्रोम इंसर्ट्स जोड़े गए हैं।
नए अलॉय व्हील्स: कुल मिलाकर प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन नए अलॉय व्हील्स की उम्मीद की जा रही है।

BYD e6 facelift

BYD e6 MPV के इंटीरियर में क्या नया मिलेगा?
बड़ा टचस्क्रीन: सबसे बड़ा आंतरिक बदलाव एक नया 12.8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन है, जो पहले के 10.1-इंच यूनिट से अपग्रेड किया गया है।
अपडेटेड सेंटर कंसोल: अब कंसोल में दो वायरलेस चार्जिंग पैड्स, नया स्विचगियर और एक नया ड्राइव सेलेक्टर लीवर शामिल है।
नया स्टीयरिंग व्हील: स्टीयरिंग व्हील नया है, लेकिन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में अभी भी एनालॉग डायल्स हैं।
फीचर अपग्रेड्स: फेसलिफ्टेड e6 में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरामिक सनरूफ और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

पावरट्रेन और स्पेसिफिकेशन:

  • बैटरी ऑप्शंस: इंडोनेशिया में e6 दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ आती है- 55.4kWh यूनिट, कंपनी ने इसकी 420 किमी रेंज का दावा करती है, और 71.8kWh यूनिट, जिसकी रेंज 530 किमी है। दोनों वेरिएंट्स में 310Nm का टॉर्क है।
  • BYD e6 MPV का प्राइस: भारत में e6 की मौजूदा कीमत 29.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है, और अपडेटेड मॉडल की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इलेक्ट्रिक MPV होने के कारण इसका भारतीय मार्केट में कोई सीधा कॉम्पिटीटर नहीं है।

(मंजू कुमारी) 
 

Similar News