BMW India: कंपनी भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल करने वाली है लॉन्च, फीचर्स की डिटेल आ गई सामने

जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी BMW मोटरराड भारतीय बाजार में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने का प्लान कर रही है। दरअसल, कंपनी एडवेंचर बाइक F900 GS को लॉन्च करने की तैयारी में है।

By :  Desk
Updated On 2024-08-20 17:17:00 IST
BMW F900 GS

BMW F900 GS Teased India: जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी BMW मोटरराड भारतीय बाजार में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने का प्लान कर रही है। दरअसल, कंपनी एडवेंचर बाइक F900 GS को लॉन्च करने की तैयारी में है। जर्मन कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी कर इसके संकेत दिए हैं। कुछ महीने भारत में BMW R1300 GS को पेश किया गया था, जिसे भारतीय बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी के चलते कंपनी F900 GS को लाने जा रही है। ये मिडिलवेट एडवेंचर सेगमेंट की बाइक्स को टक्कर देगी। खास बात ये है कि ये BMW F850 GS की जगह लेगी।

2024 BMW F900 GS के फीचर्स

>> बात करें 2024 BMW F900 GS की तो ये एक रैली बाइक जैसी देखती है, जिसमें अब सामने की बड़ी चोंच हटा दी गई है। इसकी जगह झुकी हुई विंडस्क्रीन मिलेगी। इस लेटेस्ट बाइक में एंडुरो-स्टाइल वाली सीट दी गई है। इलमें व्हाइट खुला सब-फ्रेम बाइक को और अधिक मजबूत बनाता है। नई बाइक पुराने मॉडल की तुलना में इसका वजन लगभग 14 किलोग्राम कम हो गया है।

>> फुटपेग को नीचे करके और बार को राइडर की ओर थोड़ा घुमाकर एर्गोनॉमिक्स में भी बदलाव किया गया है। यानी इसमें कुछ मैकेनिकल चेंजेस भी देखने को मिलते हैं। हालांकि, इस बाइक में कितनी कुछ अलग मिलेगा, इस बात का पता तो इसकी लॉन्चिंग के साथ ही होगा। ये बात तय है कि ये भारतीय बाजार की दूसरी लग्जरी मोटरसाइकिल को टक्कर देगी।

105bhp वाला दमदार इंजन मिलेगा
बात करें इंजन की तो इसमें F900 GS में नया दमदार इंजन मिलेगा, जो 8500rpm पर 105bhp की पावर और 6750rpm पर 93Nm का टॉर्क पैदा करता है। पावर बढ़ाने के लिए इंजन मैपिंग में बदलाव किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइट्स, कीलेस इग्निशन, ट्रैक्शन कंट्रोल और मल्टीपल राइडिंग मोड जैसे फीचर्स भी दिए हैं। यह एडवेंचर बाइक इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13 लाख रुपए के करीब होगा।

(मंजू कुमारी)

Similar News