BMW CE 02: इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजायन दूसरे से एकदम अलग, इसकी कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!

BMW ने भारतीय बाजार में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने डु्अल बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है।

By :  Desk
Updated On 2024-10-01 17:35:00 IST
BMW CE02 Premium Electric Scooter

BMW CE 02 Premium Electric Scooter Launched: BMW ने भारतीय बाजार में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने डु्अल बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.5 लाख रुपए तय की गई है। भारतीय बाजार में ये कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक मॉडल है। इससे पहले कंपनी CE 04 लॉन्च कर चुकी है। जल्द ही CE 02 की सेल्स शुरू की जाएगी। बात करें BMW CE 02 के डिजाइन की तो ये मार्केट में मौजूद दूसरे मॉडल से एकदम अलग नजर आता है।

2 बैटरी पैक से 108Km की रेंज
इसमें दो बैटरी का ऑप्शन मिलता है, जिससे इसका सफर लंबा हो जाता है। इसमें 1.96kWh की एक और बैटरी को जोड़ने का ऑरप्शन दिया है, जिसके बाद स्कूटर एक सिंगल चार्ज में 108Km का सफर आसानी से तय कर सकेगा। इसकी टॉप स्पीड 96Km/h है। हालांकि, प्रीमियम स्कूटर के नाते ये रेंज कम लगती है। CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0.9kW वाले चार्जर की मदद से 5.12 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं, 1.5kW के फास्ट चार्जर से साथ 3.30 घंटे में फ़ुल चार्ज हो जाएगा।

1.96kWh का बैटरी पैक मिलेगा
इस स्कूटर में एक सपाट सीट मिलती है, जो आपको काइनेटिक लूना और हीरो पुक की याद दिलाएगी। हालांकि, इसकी चौड़ाई थोड़ा ज्यादा है। सीट को इसके हैंडल तक फैली हुई है। जिससे इस पर 2 लोग को बड़े आराम से बैठ सकते हैं। पावर की बात करें तो इसे एयर-कूल्ड मोटर के साथ जोड़ा गया है। इसमें 1.96kWh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है, जो 45Km/h की स्पीड के साथ 45Km की रेंज देने में कैपेबिल है।

छोटी LCD स्क्रीन और 14-इंच व्हील
अब बात करें BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर के हार्डवेयर की तो, इसमें डबल-लूप स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसे एक USD और एक एडजस्टेबल मोनोशॉर्क्स से लैस किया है। कंपनी का यह स्कूटर 14-इंच के व्हील्स पर दौड़ेगा। जबकि ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 239mm डिस्क और रियर में 220mm वाले डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें एक बटन वाली चाबी मिलती है। वहीं, इसमें एक LCD स्क्रीन भी दी है।

(मंजू कुमारी)

Similar News