Mahindra XUV 7XO: नए टीजर में हुआ कई फीचर्स का खुलासा, इसमें 360 डिग्री की जगह 540 डिग्री कैमरा मिलेगा
महिंद्रा अपनी XUV 7XO SUV लॉन्च करने वाली है। ऐसे में अब इसका एक नया टीजर सामने आया है। अब इसके टेक्नोलॉजी और केबिन अपग्रेड के बारे में नई जानकारी सामने आई है।
नए टीजर में हुआ कई फीचर्स का खुलासा
Mahindra XUV 7XO Teased Again Revealing 540° Camera: महिंद्रा 5 जनवरी 2026 को मार्केट अपनी XUV 7XO SUV लॉन्च करने वाली है। ऐसे में अब इसका एक नया टीजर सामने आया है। अब इसके टेक्नोलॉजी और केबिन अपग्रेड के बारे में नई जानकारी सामने आई है। कंपनी इस मॉडल की बुकिंग इस महीने की शुरुआत में शुरू कर चुकी है। इसके लिए 21,000 रुपए का टोकन अमाउंट तय किया गया है। ग्राहक बुकिंग के समय अपना पसंदीदा पावरट्रेन, ट्रांसमिशन और डीलरशिप चुन सकते हैं। इस कार में पहली बार 540-डिग्री कैमरा मिलेगा। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
540-डिग्री कैमरा और BYOD सपोर्ट मिलेगा
इस SUV के मैकेनिकल पैकेज में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके मुख्य फोकस विज़ुअल डिफरेंस, फीचर्स की गहराई और इन-कार टेक पर है। हाल के टीजर से कन्फर्म हुई सबसे बड़ी खासियतों में से एक 540-डिग्री कैमरा सिस्टम का इंट्रोडक्शन है, जो कई कैमरा फीड को एक साथ जोड़कर पारंपरिक सराउंड-व्यू सेटअप से ज्यादा विजिबिलिटी देता है।
इसके साथ एक नया ADAS विज़ुअलाइजेशन लेयर भी है जो एक्टिव ड्राइवर असिस्टेंस फंक्शन्स को रियल टाइम में ग्राफिकली दिखाता है। महिंद्रा ने पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए BYOD सपोर्ट के साथ इन-कार थिएटर मोड भी दिखाया है, जिसे ब्रांड के Adrenox+ सॉफ्टवेयर सूट के जरिए मैनेज किया जाता है जो अब इंफोटेनमेंट, कनेक्टिविटी और व्हीकल इंटेलिजेंस को हैंडल करता है।
SUV के दोनों सिरों पर डिजाइन अपडेट साफ दिख रहे हैं। लाइटिंग सिग्नेचर नया लग रहा है, जो महिंद्रा के नए इलेक्ट्रिक मॉडल जैसे कि XEV 9S से संकेत लेता है। XUV 7XO में पहली बार ICE मॉडल पर महिंद्रा का ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट और पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। टीजर से एक नई ट्रिपल-टोन डैशबोर्ड थीम के साथ ब्राउन और टैन फिनिश वाला नया स्टीयरिंग व्हील मिलेगा।
कार के अंदर अपग्रेडेड अपहोल्स्ट्री और रीडिजाइन किए गए डोर ट्रिम्स का संकेत मिलता है। दिखाया गया वर्जन पूरी तरह से लोडेड AX7L ट्रिम लगता है, जो बॉस मोड सीटिंग, रीडिजाइन किए गए एयर वेंट, एक नया सेंटर कंसोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM और बेहतर मटीरियल क्वालिटी जैसे फीचर्स का संकेत देता है।
इसमें नए LED डे-टाइम रनिंग लैंप, प्रोजेक्टर हेडलैंप और एक खास रियर ट्रीटमेंट मिलता है जिसमें फुल-विड्थ लाइट बार से जुड़े उल्टे L-आकार के एलिमेंट्स हैं। नए डुअल-टोन एलॉय व्हील्स, रिवाइज्ड बंपर, नए एक्सटीरियर कलर और वर्टिकल क्रोम एक्सेंट वाली ग्रिल अन्य खासियतें होंगी, जबकि XUV 7XO ब्रांडिंग बोनट और टेलगेट पर दिखाई देगी।
इंजन की बात करें तो, महिंद्रा से 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल mStallion और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन को जारी रखने की उम्मीद है, जो 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किए जाएंगे। कुल मिलाकर इस SUV में भले ही मैकेनिकल चेंजेस देखने को नहीं मिले, लेकिन टेक और सेफ्टी के लिजाह से ये कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल सभी मॉडल से बेहतर होगी।
(मंजू कुमारी)