Aaj ka Rashifal, 21 दिसंबर 2024: कर्क राशि वालों को मिलेगा प्रेम, वृषभ को व्यापार में सफलता; कुंभ को मिल सकती है खुशखबरी
Aaj ka Rashifal, 21 दिसंबर 2024: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार का दिन सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार मेष से मीन राशि का राशिफल।
Aaj ka Rashifal, 21 दिसंबर 2024: मौजूदा ग्रह गोचरों के अनुसार, शनिवार (21 दिसंबर 2024) को कर्क राशि वालों के जीवन में प्रेम का प्रवेश होगा। तुला को मान-सम्मान मिलेगा। मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मंगलकारी साबित होगा। शेष राशि वाले जातक संभलकर रहें। चोरी व दुर्घटनाओं की संभावना बन रही है।
पंचांग के अनुसार, शनिवार (21 दिसंबर) को पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर सिंह राशि पर रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (21 दिसंबर) का दिन कैसा रहेगा ? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आज के दिन आपको शाम के समय घर में अकेलापन फील हो सकता है लेकिन तनाव लेने की कोई जरूरत नहीं है। आज आप किसी पुराने मित्र के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचें नहीं तो आपको पछताना पड़ सकता है। घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा।
आज की सलाह: किसी पर भी विश्वास करने से पहले एक बार बिचार जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 3
ये भी पढ़ें: रविवार को करें ये 5 अचूक उपाय, सूर्यदेव की कृपा से मिलेंगी ढ़ेर सारी खुशियां
वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
आज का दिन आपका सामान्य ही रहने वाला है लेकिन व्यापार में आपको फायदा होगा। परिवार के साथ आप यात्रा करने भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर का खाने-पीने से बचने की जरूरत है। सिंगल जातकों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है। धार्मिक आयोजन में जाने का प्लान बनेगा।
आज की सलाह: सेहत से खिलवाड़ करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: मस्टर्ड, लकी नंबर: 45
मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज के दिन आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में रहेंगे। जिसकी वजह से दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। व्यापार को लेकर आपका दिन काफी लाभदायक रहने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अगर किसी से आपका विवाद काफी समय से चल रहा था तो वह भी आज से समाप्त होने की संभावना है। दिन को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
आज की सलाह: किसी से बेवजह विवाद करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 14
कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
आज आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं, लेकिन कोई आपका खास व्यक्ति उस मुसीबत से निकाल लेगा। जिसकी वजह से आप काफी खुश रहेंगे। आज आप कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का आपको मार्गदर्शन मिल सकता है। वाणी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करने की जरूरत है।आज आपके जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। इसका आपको काफी दिनों से इंतजार था। प्रेमी के समय बिताने का प्रयास जरूर करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भागदौड़ रह सकती है।
आज की सलाह: कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 36
सिंह राशि (aaj ka singh rashifal)
आज जश्न का माहौल रहने की संभावना बन रही है। पार्टी में शामिल हो सकते हैं। किसी कार्य के पूर्ण होने की वजह से आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बीतेगा। लेकिन खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। व्यवसाय को लेकर भी दिन अच्छा रहेगा, लाभ होगा। कहीं से धन आने की भी संभावना है। चोरी व दुर्घटनाओं की संभावना बन रही है। सतर्क रहें। किसी पर भी बिना सोचे समझे यकीन नहीं करें।
आज की सलाह: धन को सही जगह खर्च करें।
भाग्यशाली रंग: पीच, लकी नंबर: 5
कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
आज आपके जीवन में कोई बदलाव आ सकता है। जो आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपको खानपान की वजह से पेट संबंधित समस्या भी हो सकती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। दिन को बेहतर बनाने के लिए धार्मिक स्थलों पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रहेगी।
आज की सलाह: खानपान में ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: हल्का काला, लकी नंबर: 10
तुला राशि (aaj ka tula rashifal)
आज आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। चिंता दूर होगी। वहीं पर आज किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। जिसकी वजह से आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। कहीं से पैसे आने की संभावना दिख रही है लेकिन खर्च पर भी ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार सामान्य रह सकता है। आपको कही से खुशखबरी मिल सकती है। मान-सम्मान की इच्छा रखने वाले जातकों को जल्द ही इसमें सफलता मिलेगी।
आज की सलाह: खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 28
ये भी पढ़ें: लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस और वैवाहिक जीवन होगा गहरा, करें मंगलवार को ये उपाय
वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
आज आपके लिए कोई शानदार अवसर आ सकता है। जिसका आप भरपूर लाभ उठा पाएंगे। किसी पुराने मित्र के संपर्क में आने की वजह से आपको काफी लाभ होगा। किसी पर भी आप आंख बंद कर बिल्कुल भी भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी।
आज की सलाह: किसी पर हद से ज्यादा विश्वास करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 44
धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
आज आपको काम की अधिकता हो सकती है। जिसकी वजह से आप थकावट का शिकार होंगे साथ ही निराश और मानसिक रूप से परेशान भी रह सकते हैं। नौकरी में भी आपका दिन अच्छा नहीं जाएगा। लेकिन आपका तनाव से बचने का प्रयास करना है। स्वास्थ्य पर भी आपके निगेटिव प्रभाव पड़ सकता है।
आज की सलाह: तनाव लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 26
मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
आज आपका कोई विश्वासपात्र दोस्त या परिवार का सदस्य आपको धोखा दे सकता है, जिसकी वजह से आपका मूड ऑफ रहेगा। कोर्ट व कचहरी के मामलों में आपको आज न्याय मिलने की संभावना है। दिन मंगलकारी है, इसका लाभ उठाएं। परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य और धन की स्थिति दोनों में सुधार होगा।
आज की सलाह: परिवार को समय देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 22
कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आज आपको करियर के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में भी लाभ होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी आज के दिन कुछ बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। अगर आप लंबे समय से किसी स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे थे तो उसमें भी आपको आराम मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
आज की सलाह: अपने वाणी पर नियंत्रण रखें, लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 4
मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
आज के दिन आपके साथी या परिवार के सदस्य किसी छोटी-मोटी बात पर निराश हो सकते हैं। लेकिन कुछ ही समय बाद सब सही हो जाएगा। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। धन को लेकर दिन बेहतर रहेगा। किसी से बेवजह विवाद करने से बचें। वहीं पर आज आप किसी व्यवसाय की शुरुआत करने के बारे में प्लान बनाएंगे।
आज की सलाह: विवाद करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 17