Mulank Rashifal (3 दिसंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 3 दिसंबर का अंक राशिफल।

Updated On 2025-12-03 06:40:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

3 December ka Ank Rashifal: आज 3 दिसंबर है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 03/12/2025, 3+1+2+2+0+2+5 =15 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 है, जिसका जोड़ 6(1+5=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 का स्वामी शुक्र है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 3 दिसंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1

आज आप दृढ़ निश्चय और नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ेंगे। किसी पुराने काम को पूरा करने का अवसर मिलेगा। कामकाज में वरिष्ठ आपकी सक्रियता से प्रभावित होंगे। यदि आप किसी व्यक्तिगत लक्ष्य पर काम कर रहे हैं तो गति तेज होगी। भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा गंभीर रह सकता है, लेकिन संबंधों में स्थिरता आएगी। धन संबंधी मामलों में स्थिति सुधरेगी, परंतु अनावश्यक खर्च से बचें।

मूलांक 2

आपके लिए यह दिन संवेदनशीलता और संतुलन बनाए रखने का संकेत देता है। आज निर्णय दिल से नहीं, समझदारी से लें। कामकाज में आपकी बातचीत कौशल स्थिति सुधारेंगे, लेकिन अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना आवश्यक है। परिवार और रिश्तों में आज शांति रहेगी, हालांकि छोटी-मोटी बातों पर अधिक प्रतिक्रिया न दें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, किसी तरह के बड़े निवेश से बचें।

मूलांक 3

आज का दिन आपके लिए रचनात्मकता और उत्साह लाएगा। कामकाज में नए आइडिया या प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। अपनी योजनाओं को स्पष्ट रूप से चरणों में बांटकर आगे बढ़ें। सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा और लोगों से मिलना-जुलना लाभ देगा। प्रेम जीवन में हल्का रोमांस रहेगा, लेकिन जिम्मेदारी निभाने पर ध्यान देना होगा।

मूलांक 4

आज का दिन आपके लिए बेहद शक्तिशाली है। यह आपके स्वभाव की स्थिरता, मेहनत और योजनाबद्धता को और मजबूत बनाएगा। कामकाज में बड़ी प्रगति दिखेगी। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को पाने के लिए आज उठाया गया कदम लंबे समय तक लाभ देगा। परिवार से जुड़े मामलों में आपका निर्णय अहम होगा। धन की स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं, खासकर यदि आप काम बदलने या निवेश करने का सोच रहे हैं।

मूलांक 5

आपके लिए यह दिन गतिशील और बदलावों से भरा रहेगा। यदि आप यात्रा, संचार, मार्केटिंग या मीडिया से जुड़े हैं तो आज नए अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में किसी नई योजना पर विचार करेंगे, लेकिन तुरंत निर्णय न लें। सोच-समझकर आगे बढ़ें। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। यदि कोई नया रिश्ता शुरू कर रहे हैं तो आज की बातचीत प्रभावी होगी। आर्थिक स्थितियां ठीक रहेंगी, हालांकि छोटे-छोटे खर्च बढ़ सकते हैं।

मूलांक 6

आज का दिन प्रेम, सौहार्द, कला और सामंजस्य लाएगा। यदि आप कला, ब्यूटी, डिजाइन, शिक्षा या सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज सफलता मिलेगी। घर-परिवार में आपकी भूमिका बढ़ेगी। किसी पुराने तनाव को दूर करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में गहराई आएगी। विवाहित लोगों के लिए दिन भावनात्मक रूप से खास रहेगा। धन के मामले में स्थिरता है, लेकिन घर से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं।

मूलांक 7

आपके लिए यह दिन आत्मविश्लेषण और भीतर झांकने का है। कामकाज में आप गहराई से सोचकर निर्णय लेंगे और इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। प्रौद्योगिकी, रिसर्च, आध्यात्मिकता और विश्लेषणात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए दिन शुभ है। प्रेम जीवन में थोड़ा दूरी का अहसास हो सकता है क्योंकि आप अपने भीतर की दुनिया में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन नए निवेश से बचें।

मूलांक 8

मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत, परिणाम और कर्मफल से जुड़ा है। कामकाज में आप मजबूत स्थिति में रहेंगे और किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य की ओर प्रगति करेंगे। यदि कोई बड़ा निर्णय लेना है तो दिन अच्छा है। धन संबंधी मामलों में लाभ होगा, विशेषकर यदि आप व्यापार या प्रबंधन से जुड़े हैं।

मूलांक 9

आज का दिन ऊर्जा, साहस और दृढ़ता लेकर आया है। कामकाज में आप नेतृत्व करेंगे और मुश्किल परिस्थितियों में भी समाधान ढूंढ पाएंगे। सामाजिक और मानवीय कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन कभी-कभी आपका आवेग तनाव पैदा कर सकता है, धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, किसी रूके हुए पैसे की प्राप्ति भी संभव है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News