Budh Gochar 2025: बुध का तुला राशि में गोचर, जानें किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव?

3 अक्टूबर 2025 को बुध का तुला राशि में गोचर कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। जानिए मिथुन, कन्या, तुला और धनु राशि पर इसका प्रभाव और लाभ।

Updated On 2025-11-20 20:09:00 IST

Budh Gochar 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार बुध ग्रह 3 अक्टूबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह को बुद्धि, ज्ञान, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है। इसका राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कुछ राशियों को इस गोचर से करियर, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में विशेष लाभ मिलेंगे। यहां जानिए वो सभी राशियां।

मिथुन राशि

बुध ग्रह का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए पंचम भाव (शिक्षा, प्रेम, रचनात्मकता) में होगा। इस अवधि में आपकी तार्किक क्षमता बढ़ सकती है, जिससे सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में हैं, तो शुभ समाचार मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी और कुछ जातक विवाह जैसा बड़ा कदम भी उठा सकते हैं।

कन्या राशि

बुध गोचर कन्या राशि वालों के लिए द्वितीय भाव (धन, संपत्ति) को सुदृढ़ करेगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। रोजगार की तलाश में लगे लोग सकारात्मक परिणाम देख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और पारिवारिक सहयोग भी मिलेगा। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है।

तुला राशि

यह गोचर तुला राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ संकेत लेकर आएगा क्योंकि बुध आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहा है। लोग आपके विचारों एवं निर्णयों को अधिक मान देंगे। आपके कार्यों की गति बढ़ सकती है, और बड़े काम कम समय में पूरे होंगे। यदि आप कारोबार शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

धनु राशि

बुध ग्रह का गोचर आपके लिए लाभ का भाव एकादश होगा। इस अवधि में कई स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। अटके कार्य प्रगति करेंगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विदेश जाने, अध्ययन करने या नौकरी के अवसरों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कारोबारियों को बड़ी डील मिलने की आशा है।

सुझाव और सावधानियां

  • बुध गोचर से पहले और बाद के कुछ समय में आपके विचार और वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि बुध ग्रह संवाद और वाणी का स्वामी है।
  • यदि किसी निर्णय या नया शुरूआत करना हो, तो शुभ मुहूर्त देखें।
  • नियमित पूजा, ध्यान और बुद्धि-वृद्धि साधन (जैसे मंत्र जाप, शिक्षा-अध्ययन) लाभदायक होंगे।
  • पारिवारिक या आर्थिक मामलों में बड़े जोखिम लेने से पहले सलाह-मशविरा अवश्य करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News