आज का राशिफल 17 जुलाई 2025: कैसा रहेगा गुरुवार? जानें मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र गोचर भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार, 17 जुलाई गुरुवार का दिन मेष से लेकर कन्या राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा? यहां जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज से।

Updated On 2025-07-17 08:45:00 IST

मेष से कन्या वालों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार, 17 जुलाई 2025 को सुबह 3:39 बजे चंद्रमा मीन से मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूपों में देखने को मिलेगा। कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं रिश्तों में बदलाव की संभावना है। सिंह राशि के जातकों को आज अपने अहंकार पर नियंत्रण रखना होगा जबकि कन्या राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है।

यहां मेष से कन्या राशि वाले जातक पढ़ें गुरुवार का चंद्र राशिफल।

आज का मेष राशिफल (17 july Aries Horoscope )

आपका आत्मविश्वास आज डगमगा सकता है, क्योंकि कुछ पुरानी गलतियां मन पर हावी हो सकती हैं। लेकिन चिंता न करें, यह क्षणिक है। परिवार का सहयोग और किसी बड़े का मार्गदर्शन आपको दोबारा आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

प्यार: प्रेम जीवन में पारदर्शिता की ज़रूरत है। अपने साथी से मन की बात कहने का समय है, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बॉस के साथ तालमेल बनाए रखें।

पैसा: आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। यदि आपने निवेश कर रखा है तो थोड़ी स्थिरता दिखाई देगी, लेकिन आज कोई बड़ा जोखिम न लें।

हेल्थ: मानसिक तनाव से सिरदर्द हो सकता है। योग और ध्यान से राहत मिलेगी।

सलाह: पुराने अनुभवों से सबक लेकर आगे बढ़ें। खुद को दोषी न ठहराएं।

आपका शुभ रंग: लाल, आपका शुभ अंक: 27

आज का वृषभ राशिफल (17 july Taurus Horoscope )

आपका आकर्षण और सकारात्मक ऊर्जा आज लोगों को आपकी ओर खींचेगी। नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। पारिवारिक माहौल आनंददायक रहेगा और किसी पुराने मतभेद का हल भी निकल सकता है।

प्यार: रिश्ते में नई ताजगी आएगी। जो लोग अकेले हैं, उन्हें किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिलेगा।

करियर: आपका आत्म-प्रस्तुतीकरण और सोचने का तरीका काम में सराहा जाएगा। प्रमोशन या किसी नई जिम्मेदारी के संकेत हैं।

पैसा: वित्तीय मामलों में कोई पुराना अटका हुआ धन आज मिल सकता है। शेयर या ट्रेडिंग से लाभ संभव है।

हेल्थ: पुरानी एलर्जी या स्किन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पर्याप्त पानी पिएं और खानपान पर ध्यान दें।

सलाह: किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही आगे कदम बढ़ाएँ।

आपका शुभ रंग: गुलाबी, आपका शुभ अंक:15

आज का मिथुन राशिफल (17 july Gemini Horoscope )

आज रचनात्मक ऊर्जा उच्च स्तर पर रहेगी। कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना पड़ेगा।

प्यार: पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएँ। कोई सरप्राइज प्लान करें। रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

करियर: नौकरी या बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव संभव है। आपके इनोवेटिव आइडियाज की सराहना होगी।

पैसा: खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। बजट बनाकर चलें।

हेल्थ: नींद की कमी से थकावट महसूस हो सकती है। डिजिटल डिटॉक्स करें और आराम करें।

सलाह: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें, व्यावहारिक सोच अपनाएँ।

आपका शुभ रंग: हल्का हरा, आपका शुभ अंक: 23

आज का कर्क राशिफल (17 july Cancer Horoscope)

आपका फोकस आज फिटनेस और स्वास्थ्य पर रहेगा। जीवन में अनुशासन लाने का प्रयास करेंगे और इसमें सफलता भी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य से सरप्राइज सहयोग मिलेगा।

प्यार: रिश्ते को लेकर गंभीर बातचीत संभव है। यदि कोई बात मन में है, तो खुलकर कहें।

करियर: बिजनेस करने वालों को बड़ा फायदा हो सकता है, खासकर यदि पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं।

पैसा: नई डील या निवेश से लाभ के संकेत हैं। फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान दें।

हेल्थ: स्वास्थ्य बेहतर होगा। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएँ।

सलाह: नई आदतें अपनाने का यही सही समय है। उन्हें रोज़मर्रा में शामिल करें।

आपका शुभ रंग: नारंगी, आपका शुभ अंक: 22

आज का सिंह राशिफल (17 july Leo Horoscope)

आज आपको अपने आत्मसम्मान और ईगो में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई करीबी आपकी मदद कर सकता है, लेकिन अहंकार में आकर आप उस मदद को ठुकरा सकते हैं।

प्यार: प्रेम संबंधों में दूरी या मतभेद हो सकते हैं। अपने पार्टनर की बात ध्यान से सुनें।

करियर: विवादों से दूर रहें। अपने काम से काम रखें और सहकर्मियों के साथ टकराव न करें।

पैसा: खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट गड़बड़ा सकता है।

हेल्थ: पीठ दर्द या गैस से जुड़ी समस्या हो सकती है। अधिक देर बैठने से बचें।

सलाह: धैर्य से काम लें और हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें।

आपका शुभ रंग: ऑरेंज, आपका शुभ अंक: 19

आज का कन्या राशिफल (17 july Virgo Horoscope)

कोई पुराना मित्र अचानक जीवन में वापसी कर सकता है। भावनाओं में बहने के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं। कुछ अनसुलझे पारिवारिक मुद्दों पर बात होगी।

प्यार: पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। धैर्य से संवाद करें।

करियर: काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और मेहनत से आप पार पा लेंगे।

पैसा: नई आय का स्रोत मिलेगा। कर्ज देने से बचें।

हेल्थ: मानसिक थकावट हो सकती है। ध्यान या वॉक आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

सलाह: हर किसी पर भरोसा न करें। सतर्क रहें।

आपका शुभ रंग: हरा, आपका शुभ अंक: 24

यह भी पढ़िए...

आज का राशिफल 17 जुलाई 2025: कैसा रहेगा गुरुवार? जानें मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र गोचर भविष्यफल

17 July ka Ank Rashifal: पढ़ें 1 से 9 तक सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन?

Budh Vakri 2025 Rashifal: 18 जुलाई से 11 अगस्त तक क्या करें, क्या न करें?

Sawan 2025: सावन में ऐसे करें शिवलिंग पर जलाभिषेक, मिलेगा पूरा फल!

Tags:    

Similar News