17 जुलाई 2025 का चंद्र राशिफल: तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार? पढ़ें Aaj ka Rashifal
Aaj Ka rashifal: 17 जुलाई 2025 को चंद्र गोचर के प्रभाव से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के दिन में क्या बदलाव आएंगे? जानिए आज का चंद्र राशिफल।
तुला से मीन का दैनिक राशिफल
Aaj Ka rashifal: गुरुवार, 17 जुलाई 2025 को चंद्रमा का गोचर मीन से मेष राशि में होने जा रहा है, जिसका असर तुला से मीन तक की राशियों पर अलग-अलग रूपों में पड़ेगा। कुछ राशियों को करियर में नई दिशा मिलेगी, वहीं कुछ जातकों को रिश्तों में संतुलन साधना होगा। जानिए स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा आज का चंद्र राशिफल।
आज का तुला राशिफल (17 July Libra Horoscope)
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा भारी रह सकता है। परिवार और करियर के बीच संतुलन साधने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन आप पूरी कोशिश करेंगे और यही आपकी खूबी है।
प्यार: पार्टनर के साथ आज मनमुटाव की संभावना है, लेकिन समझदारी से मामला संभल जाएगा।
करियर: कार्यस्थल पर प्रेशर रहेगा, लेकिन आप समय रहते सब कुछ मैनेज कर लेंगे।
पैसा: आर्थिक रूप से थोड़ी टेंशन हो सकती है, लेकिन परिवार से सपोर्ट मिलेगा।
हेल्थ: हॉर्मोनल इम्बैलेंस या थकावट महसूस हो सकती है।
सलाह: थोड़ा आराम करें और खुद को प्राथमिकता दें।
आपका शुभ रंग: लाल, आपका शुभ अंक: 12
आज का वृश्चिक राशिफल (17 July Scorpio Horoscope)
आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आप इन हालातों से पार पा लेंगे। अपनी बातों को स्पष्ट रूप से कहें और किसी भी अजनबी पर तुरंत विश्वास न करें।
प्यार: आपके रिश्ते में ईमानदारी आज बहुत मायने रखेगी। पुरानी गलतफहमियाँ दूर होंगी।
करियर: बॉस से कोई बड़ा कार्य मिल सकता है। इसे अवसर के रूप में लें।
पैसा: पैसे का अनियोजित खर्च परेशान कर सकता है। बजट बनाकर खर्च करें।
हेल्थ: दिमागी तनाव से शरीर पर असर पड़ सकता है। समय निकालकर आराम करें।
सलाह: कोई कानूनी दस्तावेज बिना पढ़े साइन नहीं करें। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। सतर्क रहें।
आपका शुभ रंग: मैजेंटा, आपका शुभ अंक: 18
आज का धनु राशिफल (17 July Sagittarius Horoscope)
आज आप भीतर से काफी ऊर्जावान और प्रेरित महसूस करेंगे। आपके सामने कई विकल्प खुल सकते हैं, लेकिन सही दिशा में सोच-समझकर ही निर्णय लें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें बखूबी निभाएँगे।
प्यार: सिंगल लोगों को आज कोई पुराना दोस्त फिर से आकर्षित कर सकता है। समर्पित लोग अपने रिश्ते में विश्वास और समझ को और मजबूत पाएँगे।
करियर: वर्कप्लेस पर आपकी प्रेज़ेंस प्रभावी रहेगी। अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता की संभावना अधिक है।
पैसा: निवेश से जुड़े निर्णय लेने के लिए दिन उपयुक्त है। कोई पुराना फाइनेंशियल अटका हुआ मामला हल हो सकता है।
हेल्थ: छोटी मोटी एलर्जी या आंखों में थकान महसूस हो सकती है। डिजिटल डिवाइस से दूरी रखें।
सलाह: अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएँ, और दूसरों की बातों से विचलित न हों।
आपका शुभ रंग: मरून, आपका शुभ अंक: 5
आज का मकर राशिफल (17 July Capricorn Horoscope)
आज आप जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेंगे और कुछ नई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ सकती हैं। किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का मौका मिलेगा। किसी बुजुर्ग की सलाह आज काम आ सकती है।
प्यार: रिश्ते में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन बातचीत से हल निकलेगा। पार्टनर के व्यवहार को समझने की कोशिश करें।
करियर: काम को लेकर दबाव रहेगा, लेकिन समय प्रबंधन से आप सब कुछ संभाल लेंगे। सरकारी कामों से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
पैसा: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश या प्रॉपर्टी डील फायदेमंद साबित हो सकती है।
हेल्थ: थकावट या मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। हल्का व्यायाम और गर्म पानी से स्नान फायदेमंद रहेगा।
सलाह: बोलने से पहले सोचें, क्योंकि आपकी बातें किसी को आहत कर सकती हैं।
आपका शुभ रंग: बैंगनी, आपका शुभ अंक: 27
आज का कुंभ राशिफल (17 July Aquarius Horoscope)
जीवन में नयापन महसूस होगा और कई रुके हुए काम अब गति पकड़ेंगे। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है और बच्चे या युवा सदस्य आपको गर्व का एहसास कराएँगे।
प्यार: प्यार में स्थिरता और मधुरता बढ़ेगी। जो अकेले हैं, उन्हें आज कोई खास व्यक्ति आकर्षित कर सकता है।
करियर: नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं। कोई नया कॉन्ट्रैक्ट या डील हाथ लग सकती है।
पैसा: पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें। कहीं निवेश करने से पहले जानकारी अवश्य लें।
हेल्थ: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मानसिक रूप से भी सुकून मिलेगा।
सलाह: पुराने लक्ष्य फिर से तय करें और दोबारा जोश से शुरुआत करें।
आपका शुभ रंग: नीला, आपका शुभ अंक: 21
आज का मीन राशिफल (17 July Pisces Horoscope)
आज का दिन आत्ममंथन और आत्मबल के लिए अनुकूल है। आप किसी बात को लेकर भावनात्मक हो सकते हैं, लेकिन वही भावना आपको मजबूती भी देगी। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा।
प्यार: पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। रिश्ते में स्पष्टता बढ़ेगी और प्रेम प्रस्ताव देने का भी उत्तम समय है।
करियर: क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए दिन बेहद अच्छा है। ऑफिस में आपकी राय को गंभीरता से लिया जाएगा।
पैसा: बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी है। फालतू चीज़ों में पैसा न लगाएँ।
हेल्थ: सिरदर्द, नींद की कमी या हल्की थकान हो सकती है। हाइड्रेटेड रहें और विश्राम को प्राथमिकता दें।
सलाह: अपने अंदर के डर से लड़ें, क्योंकि आपकी शक्ति आपके आत्मविश्वास में है।
आपका शुभ रंग: गुलाबी, आपका शुभ अंक: 5
यह भी पढ़िए...
आज का राशिफल 17 जुलाई 2025: कैसा रहेगा गुरुवार? जानें मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र गोचर भविष्यफल
17 July ka Ank Rashifal: पढ़ें 1 से 9 तक सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन?
Budh Vakri 2025 Rashifal: 18 जुलाई से 11 अगस्त तक क्या करें, क्या न करें?
Sawan 2025: सावन में ऐसे करें शिवलिंग पर जलाभिषेक, मिलेगा पूरा फल!