Logo
election banner
Vastu Negative Plant: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर अथवा ऑफिस में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। यदि हम इस तरह के पौधों को लगाते है तो जीवन की सुख समृद्धि में अड़चनें आने लगती है।

Vastu Negative Plant: वास्तु शास्त्र में घर की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से जुड़े कई नियम बताये गए है। उन्हीं में शामिल है पौधों से जुड़े नियम। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर अथवा ऑफिस में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। यदि हम इस तरह के पौधों को लगाते है तो जीवन की सुख समृद्धि में अड़चनें आने लगती है। साथ ही किसी भी काम में मन नहीं लगता है। चलिए जानते है उन पौधों के बारे में - 

इमली का पौधा
(Imali ka Paudha) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 'इमली का पौधा' लगाने से नकारात्मकता बढ़ती है। घर के अंदर अथवा घर के सामने भी यदि ये पौधा है, तो हटा देवें। 

बबूल का पौधा
(Babool ka Paudha) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 'बबूल का पौधा' लगाने से नकारात्मकता बढ़ती है। यह पौधा परिवार में झगड़ों और बुरी आर्थिक स्तिथि की वजह बनता है। 

कैक्टस का पौधा
(Cactus ka Paudha) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 'कैक्टस का पौधा' लगाना अशुभ माना गया हैं। यह कांटेदार पौधा होता है, जोकि परिवार में कलह की वजह बनता है। 

दूध निकालने वाले पौधे
(Doodh Nikalne Vale Paudhe) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में वे पौधे नहीं लगाने चाहिए, जिनके तने को काटने पर दूध जैसा पदार्थ निकलता है। इन पौधों से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। 

कपास का पौधा
(Kapas ka Paudha) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 'कपास का पौधा' लगाना अशुभ माना गया है। अगर आपके घर में भी ऐसा कोई पौधा है, तो इसे तुरंत प्रभाव से हटा लेवें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

jindal steel Ad
5379487