Logo
election banner

LIVE: बिहार में तीसरे चरण की 5 सीटों पर वोटिंग खत्म: सबसे अधिक अररिया में हुआ मतदान, सबसे कम झंझारपुर में, जानें अपने लोकसभा क्षेत्र का हाल

बिहार में तीसरे चरण की 5 सीटों पर वोटिंग खत्म: सबसे अधिक अररिया में हुआ मतदान, सबसे कम झंझारपुर में, जानें अपने लोकसभा क्षेत्र का हाल

Bihar Phase Phase 3 Voting: बिहार में तीसरे चरण में पांच सीटों पर शाम 6 बजे तक कुल 60.00% मतदान हुए। इसमें सबसे अधिक अररिया में (62.80%) वोटिंग हुई। जबकि सबसे कम मतदान झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में पड़े। इस बार इन पांचों लोकसभा क्षेत्र (झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया) में कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसके लिए कुल 9848 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

 

19:39 PM(2 weeks ago )

तीसरे चरण में कुल 60.00% मतदान

Posted by: Sumit Kumar

देशभर में तीसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई। बिहार में कुल पांच सीटों (झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया) पर वोटिंग हुई, जिसमें कुल 60.00 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया। इसमें सबसे ज्यादा वोटिंग अररिया लोकसभा क्षेत्र में (62.80%) हुई। जबकि, सबसे मतदाता वोट देने झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में (55.50%) पहुंचे। इसके अलावा, सुपौल में 62.40%, मधेपुरा में 61.00% और खगड़िया में 58.20% लोगों ने वोट दिया।

 

17:55 PM(2 weeks ago )

शाम 5 बजे तक 56.01% मतदान

Posted by: Sumit Kumar

बिहार में हो रहे तीसरे चरण के 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक 56.01% मतदान हुए हैं। सबसे ज्यादा सुपौल में 58.91% और सबसे कम झंझारपुर में 53.29% विटिंग हुई है। वहीं, अररिया में 58.57%, मधेपुरा में 54.92%  और खगड़िया में 54.35% वोट पड़े।

 

15:41 PM(2 weeks ago )

दोपहर 3 बजे तक 46.69% वोटिंग

Posted by: Shivam Garg

बिहार में हो रहे तीसरे चरण के 5 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 46.69% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा सुपौल में 48.36% और सबसे कम झंझारपुर में 42.94% मतदान हुए। वहीं, अररिया में 48.98%, मधेपुरा में 46.59%  और खगड़िया में 46.56% लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया।

13:35 PM(2 weeks ago )

दोपहर 1 बजे तक 36.69% वोटिंग

Posted by: Shivam Garg

बिहार में हो रहे तीसरे चरण के 5 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 36.69% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा सुपौल में 38.58% और सबसे कम झंझारपुर में 34.94% मतदान हुए। वहीं, अररिया में 37.09%, मधेपुरा में 36.84%  और खगड़िया में 36.02% लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया।

 

13:07 PM(2 weeks ago )

वोट करने सात समंदर पार से खगड़िया पहुंची तेजस्विनी

Posted by: Shivam Garg

खगड़िया में एक महिला इंग्लैंड से मतदान करने के लिए अपने गांव पहुंची। वह महिला खगड़िया की बेटी तेजस्विनी है, जो प्रत्येक मतदान में इंग्लैंड से अपने गांव पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करती है।

12:58 PM(2 weeks ago )

पीठासीन पदाधिकारी के सीने में दर्द, आईसीयू में भर्ती

Posted by: Shivam Garg

मधेपुरा: मधेपुरा में सदर प्रखंड के सधवा बूथ संख्या 245 पर पीठासीन पदाधिकारी शशिभूषण भरती के सीने में अचानक दर्द होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

11:43 AM(2 weeks ago )

सुबह 11 बजे तक 24.41% वोटिंग

Posted by: Shivam Garg

बिहार में हो रहे तीसरे चरण के 5 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 24.41% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा सुपौल में 25.98% और सबसे कम झंझारपुर में 22.39% मतदान हुए। वहीं, अररिया में 25.97%, मधेपुरा में 23.31%  और खगड़िया में 24.49% लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया।

 

11:33 AM(2 weeks ago )

जीत के प्रति आश्वस्त दिखे चिराग पासवान

Posted by: Shivam Garg

खगड़िया: LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लाइन में लगकर मतदान किया। अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय बेलाही के बूथ संख्या आठ पर मतदान किया।

11:10 AM(2 weeks ago )

सुबह से ही बहुत अच्छा मतदान हो रहा- लालू यादव

Posted by: Shivam Garg

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सुबह से ही बहुत अच्छा मतदान हो रहा है। हमारे तरफ वोटिंग हो रही है। बीजेपी इतना डर गई है कि वह लोगों को भड़का रही है। वे चाहते हैं संविधान और लोकतंत्र खत्म हो जाए। क्या मुस्लिमों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

 

10:53 AM(2 weeks ago )

झंझारपुर BSP प्रत्याशी गुलाब यादव ने किया मतदान

Posted by: Shivam Garg

झंझारपुर: गंगापुर बूथ पर पूर्व विधायक व बसपा प्रत्याशी गुलाब यादव ने मतदान किया।

BSP candidate Gulab Yadav

09:43 AM(2 weeks ago )

सुबह 9 बजे तक 10.78% वोटिंग

Posted by: Shivam Garg

बिहार में हो रहे तीसरे चरण के 5 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 10.78% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा सुपौल में 11.41% और सबसे कम खगड़िया और झंझारपुर में 10.41% मतदान हुए। वहीं, अररिया में 10.97% और  मधेपुरा में 10.71%  लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया।

 

09:14 AM(2 weeks ago )

BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने किया मतदान

Posted by: Shivam Garg

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सुपौल लोकसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है और मैंने अपना वोट डाल दिया है।  'पहले मतदान फिर जलपान' यह वोट देश को मजबूत करेगा और मजबूत करेगा। मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें।

09:06 AM(2 weeks ago )

सुपौल में पीठासीन पदाधिकारी की मौत

Posted by: Shivam Garg

सुपौल के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड चांदपीपर पंचायत स्थित बूथ संख्या 58 में पीठासीन पदाधिकारी की मौत हो गई। ड्यूटी करते वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

5379487