Logo
election banner
Who Is Palki Sharma?: पालकी शर्मा नामी पत्रकार हैं। इस समय वह फर्स्टपोस्ट की प्रबंध संपादक हैं। वह विदेशी मामलों की विशेषज्ञ भी हैं। पालकी शर्मा ने अपने वायरल भाषण के बारे में बताया कि वह एक साल पुराना है।

Who Is Palki Sharma?: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जर्नलिस्ट पालकी शर्मा की स्पीच के मुरीद हो गए हैं। पालकी ने ऑक्सफोर्ड यूनियन में भाषण दिया, जिसमें उन्होंने न सिर्फ एंटी इंडिया एजेंडा चलाने वालों की बोलती बंद कर दी बल्कि उन्हें असली भारत से वाकिफ भी कराया। उन्होंने तर्क रखा कि पीएम मोदी की अगुवाई में भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने पालकी शर्मा की एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि आपने पूरे भारत में हो रहे बड़े पैमाने पर परिवर्तनों की एक अद्भुत झलक पेश की है।
 
कौन हैं पालकी शर्मा?
पालकी शर्मा नामी पत्रकार हैं। इस समय वह फर्स्टपोस्ट की प्रबंध संपादक हैं। वह विदेशी मामलों की विशेषज्ञ भी हैं। पालकी शर्मा ने अपने वायरल भाषण के बारे में बताया कि वह एक साल पुराना है। लेकिन भारी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाओं को देखकर अभिभूत हूं। 

पालकी शर्मा ने भाषण में क्या कहा?
पालकी शर्मा ने जून 2023 में व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी कम्युनिकेशन एडवाइजर जॉन किर्बी के बयान से अपने संबोधन की शुरुआत की। जिसमें उन्होंने कहा था कि नई दिल्ली जाएं और खुद देखें। एक घटना को याद करते हुए पालकी शर्मा ने भारत में तीन अहम डेवलपमेंट पर बात की। पहला वित्तीय समावेशन, दूसरा इंटरनेट और मोबाइल पहुंच, और तीसरा बढ़ता हवाई अड्डा यातायात।

उन्होंने आगे कहा मैं कई भारत में रही हूं। वही भारत जहां महत्वपूर्ण नीतियों और पदों को त्याग दिया गया था। आत्म-संदेह वाला भारत, जहां वैश्विक राय के आधार पर फैसले लिए जाते थे। लेकिन आज एक अधिक आत्मविश्वास वाला भारत, जहां दुनिया नेतृत्व और प्रेरणा के लिए आती है। भारतीय अपने घर पर समृद्ध हैं और इसलिए विदेशों में अधिक आश्वस्त हैं।

Palki Sharma
Palki Sharma

भारत अब डरपोक लोकतंत्र नहीं
पालकी ने देश को सॉफ्ट-पॉवर दिग्गज बताते हुए कहा कि भारत अब एक डरपोक लोकतंत्र नहीं है, जो आतंकवाद या विश्वासघात को बर्दाश्त करता है। शर्मा ने फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के बालाकोट के अंदर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के हमलों को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करता है। बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है। 

13 मिनट से अधिक चले संबोधन में पालकी शर्मा ने भारत के नए दृष्टिकोण के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अब सरकार लोगों की जेब में पैसा नहीं डालती, बल्कि लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके बाद शर्मा ने पापुआ न्यू गिनी के प्रधान मंत्री जेम्स मारापे द्वारा पीएम मोदी के पैर छूने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएनजी सहित विभिन्न देशों में भारत ने कोविड-19 महामारी के दौरान टीके भेजे। जिस पर देशों ने भारत के प्रति अपनी कृतज्ञता जताई। 

पालकी शर्मा ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुई प्रगति की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि किसी देश के प्रति अपनी राय बनाने से पहले आपको एजेंडे को अलग करना होगा। किसी भी देश के लिए, हमेशा एक गलत रास्ता होता है। कई तानाशाहों और निरंकुशों ने हमें दिखाया है। लेकिन कोई एक सही रास्ता नहीं है। मैं कहूंगी कि जब तक लोकतंत्र और संविधान का सम्मान किया जाता है, तब तक प्रत्येक का अपना-अपना सम्मान है। एक देश को दूसरे देश के मापदंडों पर आंकना गलत है। सही दिशा की पहचान जनता की स्वीकृति है, क्या लोग सोचते हैं कि आप सही रास्ते पर हैं? भारत के लोगों ने 2019 में उस सवाल का जवाब दिया। 

यहां देखिए पूरा VIDEO...

5379487