Logo
election banner
Prickly Heat Home Remedies: गर्मी के दिनों में घमौरियों की समस्या बहुत आम होती है। स्किन से जुड़ी इस परेशानी में कुछ घरेलू नुस्खों से आराम पाया जा सकता है।

Prickly Heat Home Remedies: जैसे-जैसे तेज गर्मी पड़ने लगती है वैसे-वैसे घमौरियों की समस्या कई लोगों को होने लगती है। घमौरिया स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम है जो कि ज्यादा पसीना आने की वजह से पैदा होती है। इसके शरीर पर उभरने पर काफी तेज खुजली का एहसास होता है। जोर से खुजलाने के बाद उस जगह में लालिमा और दानें उभरते दिखाई देते हैं और तेज जलन महसूस होने लगती है। 

घमौरियों से बचाव के लिए बाजार में कई तरह के टेलकम पाउडर मिलते हैं। हालांकि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी घमौरियों की परेशानी दूर की जा सकती है। 

घमौरियां दूर करने के उपाय

बर्फ के टुकड़े - घमौरियों की वजह से होने वाली खुजली और जलन से आराम दिलाने में आइस क्यूब्स मददगार होते हैं। जहां भी घमौरिया हों वहां पर बर्फ के टुकड़े की सिकाई करें। इससे काफी राहत मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: Healthy Bone: हड्डियों को फौलाद सी मजबूती देनी है तो खाएं 5 फूड, बढ़ती उम्र में भी बोन्स बनी रहेंगी स्ट्रॉन्ग

नीम की पत्तियां - घरेलू नुस्खों में एक असरदार नुस्खा है नीम की पत्तियों का उपयोग। आप अगर घमौरियों से परेशान हैं तो नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उससे नहाएं। इससे घमौरियों से राहत मिलेगी। आप चाहें तो नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर  घमौरियों पर लगा सकते हैं। इससे भी आराम मिलेगा। 

मुल्तानी मिट्टी - चेहरे का ग्लो बढ़ाने वाली मुल्तानी मिट्टी भी घमौरियों में राहत प्रदान करती है। इसे घमौरियों वाली जगह पर लगाने से जलन और खुजली शांत होती है। ये घमौरियों के दाने भी कम करती है। 

इसे भी पढ़ें: Eye Health: 5 संकेतों से समझ जाएं आंखें होने लगी हैं कमज़ोर, देर न करें, नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी

चंदन - घमौरियों को दूर करने में चंदन पाउडर बेहद असरदार होता है। चंदन में कूलिंग प्रॉपर्टीज के साथ एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाएं और उसे त्वचा पर अप्लाई करें। इससे घमौरियों में आराम मिलेगा। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)

5379487