Logo
election banner
Pankaj Tripathi: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी की सड़क हादसे में मौत हो गई है और उनकी बहन सरिता तिवारी भी घायल हो गई हैं। वहीं अब इस हादसे का सीसीवीटी फुटेज सामने आया है।

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड और ओटीटी के फेम एक्टर पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते शनिवार को एक सड़क हादसे में अभिनेता के बहनोई की जान चली गई है। वहीं इस दुर्घटना में उनकी बहन सरिता तिवारी भी बुरी तरह घायल हो गई हैं और वो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हलांकि, दोनों बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से निरसा आ रहे थे। इस बीच उनका एक्सीडेंट हो गया। 

एंक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
दरअसल, पकंज  त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी कार ड्राइव कर रहे थे और उनकी बहन सविता कार में बैठी थीं। वहीं निरसा में हुए हादसे के बाद दोनों बहुत जख्मी हो गए थे। लेकिन हादसे के बाद तुरंत दोनों को SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने पंकज त्रिपाठी के जीजा मुन्ना तिवारी को मृत घोषित कर दिया और उनकी बहन सरिता जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अब इस एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 

 तेज रफ्तार के चलते पंकज के जीजा की गई जान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनबाद से एक सीसीटीवी फुटेज समाने आया है, जिसका दावा तिया जा रहा है कि यह वीडियो उनके बहनोई की कार दुर्घटना की है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि कार काफी तेज रफ्तार से आकर सड़क के डिवाइडर से टकरा जाती है और ये एक्सीडेंट बाजार के बीचों-बीच हुआ है। वहीं पुलिस के अनुसार, कार के नियंत्रण खो जाने की वजह से दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर झारखंड के धनबाद में कार सीधे एक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे एन मौके पर ही उनके जीजा की मौत हो गई और बहन जख्मी हो गई है।आपको बता दें, एक्टर की बहन और उनके जीजा अपने घर गोपालगंज से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। जहां रास्ते में दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

कोलकाता के लिए रवाना हुए पंकज त्रिपाठी
वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता के लिए रवाना हो चुके हैं और कोलकाता में ही वो अपने बहनोई के अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। हलांकि, पोस्टमार्टम के बाद राजेश के शव को भी कोलकाता ले जाने की तैयारी है।

5379487