Logo
election banner
MP Board Examination Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज बुधवार(24 अप्रैल) को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। बोर्ड ने शाम 4 बजे नतीजों को घोषित किया। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की वेबसाइट और MPBSE Mobile App पर देख सकते हैं।

MP Board Examination Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज बुधवार(24 अप्रैल) को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। बोर्ड ने शाम 4 बजे नतीजों को घोषित किया। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की वेबसाइट और MPBSE Mobile App पर देख सकते हैं। बोर्ड की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शाम 4 बजे नतीजे जारी किए। हायर सेकेंडरी में 64.4 प्रतिशत नियमित और 22.46 प्रतिशत प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए हैं। वहीं 10वीं में 58.10% नियमित और 13.26% प्राइवेट परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

यहां देखिए 10वीं और 12वीं के टॉपर की सूची

MP Board 10th Topper List

  • प्रथम स्थान: अनुष्का अग्रवाल, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल नैनपुर मंडला: 495 अंक
  • दूसरा स्थान: रेखा रेबारी, उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर कटनी: 493 अंक
  • दूसरा स्थान: इश्मिता तोमर, विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय सुसनेर आगर मालवा: 493 अंक
  • दूसरा स्थान: स्नेहा पटेल, इंडियन एक्सलेंस स्कूल हुजूर रीवा: 493 अंक
  • तीसरा स्थान: सौरभ सिंह, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहरा सतना: 492 अंक

MP Board 12th Topper List

  • कला समूहः जयंत यादव, कालापीपल शाजापुरः 487 अंक
  • विज्ञान गणित समूहः अंशिका मिश्रा, रीवा: 493 अंक
  • वाणिज्य समूहः मुस्कान दांगी, सिरोंज, विदिशा: 493 अंक
  • कृषि समूहः विनय पांडे, पन्नाः 480 अंक
  • गृहविज्ञान समूहः नंदनी मलगम, समनापुर डिण्डौरी: 464 अंक
  • जीव विज्ञान समूहः सना अंजुम खान, छपारा सिवनी: 487 अंक

टॉपर्स को मिलेगा ईनाम
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड साथ ही बोर्ड टॉपर्स के नामों की लिस्ट भी जारी करेगा। इसके बाद टॉपर्स को राज्य एजुकेशन मिनिस्ट्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। टॉप करने वाले लड़कों को लैपटॉप एवं लड़कियों स्कूटी भी दी जा सकती है।

5379487